गन्ना किसानों के लिए 2026-27 सीजन का FRP ₹365 प्रति क्विंटल तय, 9.5% से कम रिकवरी पर भी ₹338.30 मिलेगा
08 मई 2026, नई दिल्ली: गन्ना किसानों के लिए 2026-27 सीजन का FRP ₹365 प्रति क्विंटल तय, 9.5% से कम रिकवरी पर भी ₹338.30 मिलेगा – भारत सरकार ने 2026-27 चीनी सीजन के लिए गन्ने का उचित एवं लाभकारी मूल्य (FRP) ₹365 प्रति क्विंटल तय किया है। यह मूल्य 10.25 प्रतिशत बेसिक रिकवरी दर पर लागू होगा। यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति द्वारा लिया गया।
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि 10.25 प्रतिशत से अधिक रिकवरी होने पर किसानों को प्रत्येक 0.1 प्रतिशत वृद्धि पर ₹3.56 प्रति क्विंटल अतिरिक्त प्रीमियम मिलेगा। वहीं, रिकवरी कम होने पर FRP में उसी अनुपात में कटौती का प्रावधान रहेगा।
सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन चीनी मिलों में रिकवरी 9.5 प्रतिशत से कम रहेगी, वहां किसानों के FRP में कोई कटौती नहीं की जाएगी। ऐसे किसानों को ₹338.30 प्रति क्विंटल का भुगतान मिलेगा।
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अनुसार, 2026-27 सीजन के लिए गन्ने की उत्पादन लागत ₹182 प्रति क्विंटल आंकी गई है। नया FRP, 2025-26 सीजन की तुलना में 2.81 प्रतिशत अधिक है।देश का चीनी क्षेत्र लगभग 5 करोड़ गन्ना किसानों और उनके परिवारों से जुड़ा हुआ है। इसके अलावा चीनी मिलों और संबंधित गतिविधियों में लगभग 5 लाख श्रमिक कार्यरत हैं।
मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 2024-25 चीनी सीजन में ₹1,02,687 करोड़ के कुल बकाया में से 20 अप्रैल 2026 तक लगभग ₹1,02,209 करोड़ का भुगतान किया जा चुका था। वहीं, चालू 2025-26 सीजन में ₹1,12,740 करोड़ देय राशि में से लगभग ₹99,961 करोड़ का भुगतान 20 अप्रैल 2026 तक किया गया।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

