Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

G20 India के तहत पहली कृषि कार्य समूह की बैठक आज इंदौर में

13 फरवरी 2023, नई दिल्ली: G20 India के तहत पहली कृषि कार्य समूह की बैठक आज इंदौर में – इंदौर भारत की G20 अध्यक्षता के तहत कृषि कार्य समूह (AWG) की पहली कृषि प्रतिनिधि बैठक (ADM) की मेजबानी करने के लिए तैयार है। पहला एडीएम तीन दिवसीय कार्यक्रम 13-15 फरवरी 2023 के दौरान इंदौर में आयोजित किया जा रहा हैं।

#G20 बैठक में भाग लेने के लिए यूके, फ्रांस, बेल्जियम और मॉरिशस के प्रतिनिधि इंदौर पहुँच गए हैं। बैठक में सदस्य देशों, अतिथि देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के लगभग सौ प्रतिनिधियों के भाग लेने की उम्मीद है।

तीन दिवसीय बैठक के पहले दिन मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

मिलेट्स और इसके मूल्य वर्धित खाद्य उत्पादों के साथ-साथ पशुपालन और मत्स्य पालन के स्टॉल इस प्रदर्शनी का प्रमुख आकर्षण केंद्र हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषि कार्य समूह के पहले कृषि प्रतिनिधि बैठक (एडीएम) के दौरान कृषि संबंधी मामलों पर विचार-विमर्श करने के लिए पहले दिन दो पक्ष कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं।

दूसरे दिन केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की सम्मानित उपस्थिति होगी, जिसके बाद भाग लेने वाले सदस्यों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के बीच सामान्य चर्चा करेंगे।

तीसरा दिन कृषि कार्य समूह (एडब्लूजी) के प्रमुख डिलिवरेबल्स पर विचार-विमर्श के लिए समर्पित होगा।

यह एक तकनीकी सत्र होगा जिसमें सभी संबंधित सदस्यों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों से चर्चा और भागीदारी होगी।

आयोजन के दौरान, प्रतिनिधियों को राजवाड़ा पैलेस की हेरिटेज वॉक और मांडू किले का भ्रमण कर हेरिटेज वॉक का आनंद ले रहें हैं। भ्रमण के माध्यम से प्रतिनिधि समृद्ध भारतीय इतिहास का अनुभव भी प्राप्त कर रहें हैं।

जी-20 की बैठक के बाद प्रतिनिधि डिनर और सांस्कृतिक प्रदर्शन भारतीय व्यंजनों और संस्कृति का स्वाद प्रदान करेंगे।

महत्वपूर्ण खबर: गेहूँ मंडी रेट (11 फरवरी 2023 के अनुसार)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )