Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

पूसा कृषि मेले से किसान खरीद पायेंगे पूसा बासमती धान की नई किस्में  

16 फरवरी 2023, नई दिल्ली: पूसा कृषि मेले से किसान खरीद पायेंगे पूसा बासमती धान की नई किस्में – भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (ICAR) एंव भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (IARI) द्वारा दिल्ली में पूसा कृषि विज्ञान मेला 2 से 4 मार्च 2023 में आयोजित किया जाने वाला हैं। इस बार पूसा कृषि विज्ञान मेला मुख्य रूप से “श्री अन्न (मोटे अनाजों) द्वारा पोषण, खाद्यान्न एंव पर्यावरण सुरक्षा” थीम पर आधारित रहेगा।

पूसा कृषि विज्ञान मेले में पूसा बासमती की नई किस्में पूसा बासमती 1847, पूसा बासमती 1886, पूसा बासमती 1885 के बारे में किसानों को विस्तार से जानकारी प्राप्त कराई जाएगी। ये तीनो नई किस्में झोंका और झुलसा रोग प्रतिरोधी है और इन किस्मों का बीज मेले में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराया जायेगा।

पूसा कृषि विज्ञान मेला-2023 की प्रमुख विशेषताएं 

पूसा विज्ञान मेले में रबी के अनाज एवं दलहन फसलों, सब्जियोंऔर फूलों का लाइव प्रदर्शन व मेले में कृषि सम्बंधित बेहतर प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन किया जायेगा। उन्नत किस्म के बीजों की बिक्री विशेष कर आने वाले खरीफ फसलों व मृदा और जल के नमूनों का नि:शुल्क परीक्षण कराया जायोगा। मेंले में किसान वैज्ञानिक वार्ता व नवाचारी/नवोन्मेषी किसान सम्मेलन होगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: गेहूँ मंडी रेट (13 फरवरी 2023 के अनुसार) 

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )