Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

भारत के डॉ. बी.एम. प्रसन्ना (CIMMYT) को विश्व खाद्य पुरस्कार फाउंडेशन की 2025 टॉप एग्री-फूड पायनियर्स सूची में किया गया शामिल

25 जून 2025, हैदराबाद: भारत के डॉ. बी.एम. प्रसन्ना (CIMMYT) को विश्व खाद्य पुरस्कार फाउंडेशन की 2025 टॉप एग्री-फूड पायनियर्स सूची में किया गया शामिल – भारत के प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक डॉ. बोड्डुपल्ली मारुति प्रसन्ना को वर्ल्ड फूड प्राइज फाउंडेशन की प्रतिष्ठित 2025 टॉप एग्री-फूड पायनियर्स (TAP) सूची में शामिल किया गया है। डॉ. प्रसन्ना वर्तमान में CIMMYT (इंटरनेशनल मक्का और गेहूं सुधार केंद्र) में एशिया क्षेत्र के डायरेक्टर और डिस्टिंग्विश्ड साइंटिस्ट के रूप में कार्यरत हैं।

डॉ. बोडुपल्ली मारुथी प्रसन्ना, मक्का और गेहूं सुधार केंद्र (CIMMYT) में एशिया के लिए क्षेत्रीय निदेशक

डॉ. प्रसन्ना ने मक्का की जेनेटिक्स, ब्रीडिंग और सीड सिस्टम्स के क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक समय तक काम करते हुए अफ्रीका, एशिया और लैटिन अमेरिका में खाद्य सुरक्षा और कृषि लचीलापन (resilience) को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने जलवायु-रोधी (climate-resilient), तनाव-सहिष्णु (stress-tolerant) और पोषक तत्वों से भरपूर मक्का किस्मों के विकास का नेतृत्व किया है, जिससे छोटे किसानों की उत्पादकता और पोषण में सुधार हुआ है। हाल ही में उन्हें बोरलॉग इंस्टीट्यूट फॉर साउथ एशिया (बीआईएसए) का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।

उन्होंने वैश्विक स्तर पर मक्का उत्पादन के सामने खड़ी नई चुनौतियों—जैसे फॉल आर्मीवर्म और रोग प्रतिरोध—के समाधान में भी अग्रणी भूमिका निभाई है। इसके अलावा, डॉ. प्रसन्ना ने अनुसंधान संस्थानों को सशक्त बनाने, युवा वैज्ञानिकों को प्रशिक्षित करने और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

डॉ. प्रसन्ना को औपचारिक रूप से इस वर्ष 21–23 अक्टूबर 2025 को अमेरिका के आयोवा राज्य के डेस मोइन्स में आयोजित नॉर्मन ई. बोरलॉग इंटरनेशनल डायलॉग में सम्मानित किया जाएगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com