Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

डिजिटल इंडिया अवॉर्ड 2022 : कृषि मंत्रालय की ई-नाम पहल ने प्लेटिनम पुरस्कार जीता

10 जनवरी 2023, नई दिल्ली: डिजिटल इंडिया अवॉर्ड 2022 : कृषि मंत्रालय की ई-नाम पहल ने प्लेटिनम पुरस्कार जीता – कृषि मंत्रालय की एक प्रमुख पहल ई-नाम ने नई दिल्ली में आज आयोजित डिजिटल इंडिया पुरस्कार 2022 में डिजिटल नागरिक सशक्तिकरण श्रेणी में प्लेटिनम पुरस्कार जीता है । आज, कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने डॉ. एन. विजय लक्ष्मी, संयुक्त सचिव, कृषि मंत्रालय को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी, रेलवे और संचार मंत्री और अन्‍य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में डिजिटल इंडिया अवॉर्ड, 2022 प्रदान किए हैं।

ई-नाम 22 राज्यों और 3 संघ राज्य क्षेत्रों में 1260 एपीएमसी मंडियों को एकीकृत करने वाला एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है ताकि 203 कृषि और बागवानी जिंसों के ऑनलाइन व्यापार की सुविधा मिल सके जिससे किसानों को उनकी उपज के लिए बेहतर लाभकारी मूल्य प्राप्त करने में सक्षम बनाया जा सके। ई-नाम मंडी प्रचालनों के डिजिटल परिवर्तन और कृषि जिंसों के ई-ट्रेडिंग को अभिप्रेरित कर रहा है। 31.12.2022 तक, 1.74 करोड़ से अधिक किसानों और 2.39 लाख व्यापारियों को ई-नाम पोर्टल पर पंजीकृत किया गया है। ई-नाम प्लेटफॉर्म पर 2.42 लाख करोड़ रुपये मूल्य के 69 मिलियन मीट्रिक टन का कुल व्यापार दर्ज किया गया है।

इसके अलावा ई-नाम के तहत प्लेटफॉर्म ऑफ प्लेटफॉम्‍स (पीओपी) के लॉन्च के साथ, एक डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र तैयार किया गया है जो कृषि मूल्य श्रृंखला के विभिन्न खंडों में व्यक्तिगत सेवा प्लेटफार्मों की विशेषज्ञता का लाभ उठाता है। ई-नाम किसानों के लिए बेहतर मूल्य की खोज के लिए संचालन में आसानी, पहुंच, पारदर्शिता और संचालन की दक्षता के माध्यम से डिजिटलीकरण के माध्यम से नागरिकों को सशक्त बना रहा है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

डिजिटल गवर्नेंस के क्षेत्र में विभिन्न सरकारी संस्थाओं द्वारा अभिनव डिजिटल समाधान/ अनुकरणीय पहल को प्रोत्साहित करने और सम्मानित करने के लिए भारत के राष्ट्रीय पोर्टल के तत्वावधान में एमईआईटीवाई द्वारा डिजिटल इंडिया अवार्ड्स (डीआईए) की स्थापना की गई है। डिजिटल इंडिया अवार्ड्स 2022 का उद्देश्य न केवल सरकारी संस्थाओं बल्कि स्टार्टअप्स को भी डिजिटल इंडिया विजन को पूरा करने के लिए प्रेरित और प्रोत्‍साहित करना है। डिजिटल इंडिया अवार्ड्स 2022 को 07 विभिन्न श्रेणियों के तहत प्रदान किया गया |

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: उर्वरक व्यापार नियमों में संशोधन करने केंद्रीय राज्यमंत्री से अपील

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, टेलीग्राम )