Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

ग्रामीण क्षेत्रों का विकास सरकार की प्राथमिकता

ग्रामीण विकास मंत्रालय का राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह

नई दिल्ली। भारत को पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का बड़ा सपना गांवों के विकास के बगैर संभव नहीं है। ग्रामीण विकास, कृषि और किसान कल्याण तथा पंचायती राज मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने मंत्रालय के राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि गांवों का विकास मोदी सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है। ग्रामीण और शहरी विकास के बीच के अंतर को पाटने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि गांवों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही कृषि को आर्थिक रूप से ज्यादा मुनाफे वाला बनाना जरूरी है।

श्री तोमर ने इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्रालय के महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, श्यामा प्रसाद मुखर्जी  रूअरबन मिशन और सभी एसआईआरडीएस का परिचालन करने वाले प्रशिक्षण विभाग में 266 लोगों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुरस्कार प्रदान किए।  ये पुरस्कार विभिन्न श्रेणियों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले राज्यों, जिलों,ब्लॉकों, ग्राम पंचायतों और कर्मचारियों को प्रदान किये गए।