Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कपास के उपभोग में वृद्धि, 2023-24 में पिछले दस वर्षों में सबसे अधिक खपत

कपास उत्पादन समिति की बैठक

25 जून 2024, नई दिल्ली: कपास के उपभोग में वृद्धि, 2023-24 में पिछले दस वर्षों में सबसे अधिक खपत – कपास सत्र 2023-24 के लिए कपास उत्पादन एवं उपभोग समिति (सीओसीपीसी) की तीसरी बैठक 24जून  को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वस्त्र आयुक्त श्रीमती रूप राशि ने की। बैठक में केंद्र सरकार, राज्य सरकार, वस्त्र उद्योग, कपास व्यापार और जिनिंग एवं प्रेसिंग क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में कपास के राज्यवार क्षेत्र, उत्पादन, आयात, निर्यात और उपभोग पर चर्चा की गई और कपास क्षेत्र के परिदृश्य पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के बाद वस्त्र आयुक्त श्रीमती रूप राशि ने बताया  कि उद्योग को पर्याप्त कच्चा माल उपलब्ध होगा। उन्होंने यह भी बताया कि कपास के उपभोग में वृद्धि हुई है और इस साल पिछले दस वर्षों में दूसरी सबसे अधिक खपत दर्ज की गई है। वस्त्र आयुक्त ने कहा, ‘उद्योग सही राह पर अग्रसर है और हम उपभोग के बेहतर आंकड़ों की उम्मीद करते हैं।’ भारतीय कपास निगम (सीसीआई) लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री ललित कुमार गुप्ता ने बताया कि पारदर्शिता और बेहतर कपास के लिए अब प्रत्येक गांठ को क्यूआर कोड ट्रेसेबिलिटी के तहत लाया गया है। इसमें खरीद के गांव, प्रोसेसिंग करने वाला कारखाना और बिक्री की तारीख आदि जानकारी होती है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कपास उत्पादन और उपभोग का विवरण

कपास सत्र 2022-23 और 2023-24 के लिए कपास उत्पादन एवं उपभोग समिति द्वारा तैयार बहीखाता

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

पी= अनंतिम(Provisional)

विवरण2022-232023-24 (पी)
(प्रति 170 किलोग्राम की एक लाख गांठों में)  
आपूर्ति  
शुरुआती स्‍टॉक39.4861.16
फसल336.6325.22
आयात14.612
कुल आपूर्ति390.68398.38
मांग  
गैर एमएसएमई खपत197.8204
एमएसएमई खपत99.83103
गैर वस्त्र खपत1616
निर्यात15.8928
कुल मांग329.52351
अंतिम स्‍टॉक61.1647.38

क्षेत्रफल एवं उत्पादन का राज्यवार अनुमान

राज्‍यक्षेत्रउत्‍पादनपैदावार
2022-232023-24 (पी)2022-232023-24 (पी)2022-232023-24 (पी)
पंजाब2.492.144.446.29303.13499.67
हरियाणा5.755.7810.0115.09295.95443.82
राजस्‍थान8.1510.0427.7426.22578.63443.96
कुल उत्‍तरी क्षेत्र16.3917.9642.1947.6437.6450.56
गुजरात24.8426.8387.9590.6601.91574.06
महाराष्‍ट्र41.8242.3483.1680.45338.05323.02
मध्‍य प्रदेश5.956.314.3318.01409.43485.98
कुल मध्‍य क्षेत्र72.6175.47185.44189.06434.17425.87
तेलंगाना19.7318.1857.4550.8495.01475.03
आंध्र प्रदेश7.044.2215.417.25372.12292.06
कर्नाटक9.497.3925.6820.47460.02470.89
तमिलनाडु1.731.33.192.78313.47363.54
कुल दक्षिणी क्षेत्र37.9931.09101.7381.3455.23444.55
ओडिशा2.162.167.057.05554.86554.86
अन्‍य0.120.120.190.21269.17297.5
देश भर में129.27126.8336.6325.22442.65436.02

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com