राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

सोयाबीन फसल नुकसान पर मिलेगा क्लेम, सही सर्वे की जिम्मेदारी हमारी: शिवराज सिंह

18 अक्टूबर 2025, नई दिल्ली: सोयाबीन फसल नुकसान पर मिलेगा क्लेम, सही सर्वे की जिम्मेदारी हमारी: शिवराज सिंह – केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत रायसेन जिले की स्थानीय कलेक्ट्रेट कार्यालय में उच्चस्तरीय बैठक लेकर जनहित के विभिन्न मामलों में विस्तार से समीक्षा कर निर्देश दिए।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैठक में रायसेन जिले में खाद की उपलब्धता की समीक्षा की और जिले के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिलाधिकारियों से पूरी जानकारी ली। मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि किसानों को कहीं भी कोई दिक्कत नहीं होना चाहिए, इसके लिए समुचित व्यवस्थाओं के निर्देश देते हुए शिवराज सिंह ने कहा कि किसानों को लाइन में नहीं लगना पड़े, ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए। बैठक में केंद्रीय उर्वरक मंत्रालय, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय और मध्य प्रदेश के वरीय अधिकारी भी जुड़े रहे, जिन्हें  शिवराज सिंह ने स्पष्ट तौर पर कहा कि रबी की फसल के लिए किसानों को खाद को लेकर कोई कमी नहीं होनी चाहिए। हम प्राण-प्रण से प्रयास करें, जिससे कि किसानों को खाद की कमी न हो।

DAP की जरूरत बताएं, दिल्ली से खुद करूंगा बात- शिवराज सिंह

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि जितना DAP की आवयश्कता है, वो बता दें, मैं दिल्ली में भी बात करूंगा तथा खाद वितरण की अभी क्या व्यवस्था है,  इसे भी सुदृढ़ करें और सुनिश्चित करें कि कालाबाजारी न हो, डायवर्ट न हो, जहां के लिए खाद आई है, वहीं बिके। शिवराज सिंह ने कलेक्टर को निर्देशित करते हुए कहा कि आप दो चीजों पर वर्कआउट करें, आपको DAP की कितनी आवयश्कता है और दूसरी वितरण व्यवस्था ऐसी बनाएं कि किसानों को लाइन में न लगना पड़े। कृषि मंत्रालय, फर्टिलाइजर मिनिस्ट्री और राज्य सरकार मिलकर खाद की समस्या नहीं हो, यह सुनिश्चित करें।

किसानों को खाद की कोई कमी नहीं होने देंगे: मंत्री शिवराज सिंह
मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि हम प्रयास करें कि किसान आश्वस्त हों कि खाद की कोई कमी नहीं है, कई बार हड़बड़ी में ज्यादा स्टॉक कर लेने से भी कमी आ जाती है। उन्होंने कहा कि किसानों को ये गारंटी दे कि उन्हें खाद जरूर मिलेगी। सोशल मीडिया में खाद को लेकर हर दिन बुलेटिन भी जारी कर सकते हैं कि कितनी खाद उपलब्ध है।

Advertisement
Advertisement

क्रॉप कटिंग सर्वे के आधार पर मिलेगा मुआवज़ा

एक अन्य महत्वपूर्ण विषय पर  शिवराज सिंह बोले कि स्थानीय अधिकारी सोयाबीन की फसल के नुकसान का सही आंकलन कर भेजेंगे तो किसानों को क्लेम के पैसे दिलाने की जिम्मेदारी मेरी है। शिवराज सिंह ने कहा कि आरबी 6/4 के प्रावधान और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से हम किसानों को राहत दिलाएंगे।  शिवराज सिंह ने कलेक्टर से पूछा कि आपने क्या क्रॉप कटिंग एक्सपेरिमेंट करके सर्वे करा लिया है, यदि कराया है तो उसे राज्य सरकार के माध्यम से मुझ तक भेजें। मैं फसल बीमा की एजेंसी से बात करूंगा।

Advertisement
Advertisement

ये हमारी ड्यूटी है कि हम सही से सर्वे कराएं, जिससे किसानों को संतोष हो। श्री शिवराज सिंह ने यह भी साफ तौर पर कहा कि अरहर, सोयाबीन और मक्का के मामले को पूरी गंभीरता से लें। मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि एक और विषय मेरे संज्ञान में आया है कि रिमोट सेंसिंग से गेहूं का आंकलन तो सही हो जाता है लेकिन सोयाबीन का नहीं हो पाता, इसलिए क्रॉप कटिंग एक्सपेरिमेंट के माध्यम से आंकलन करे, जिससे कि सही से सर्वे हो जाए।

बाढ़ पीड़ितों को मिलेगा 1.60 लाख का सहायता पैकेज

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह पिछले दिनों बाढ़ पीड़ितों के पास भी गए थे, जिन्हें मदद देने को लेकर उन्होंने बैठक में विषय उठाया और कहा कि मकान क्षतिग्रस्त होने की रिपोर्ट मिलते ही वे केंद्र के स्तर पर ग्रामीण विकास मंत्रालय से घर, शौचालयों आदि मिलाकर मनरेगा से 1.60 लाख रुपए दिलवाएंगे। शिवराज सिंह ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों के जिन घरों का दौरा करने वे गए थे, मेरी चिंता यह है कि उनके घर बन जाएं। अधिकारी जल्दी रिपोर्ट दें कि कितने घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, ताकि उन्हें घर, शौचालयों आदि मिलाकर प्रति घर वे 1.60 लाख रुपए दिलवाएंगे।

मंत्री शिवराज सिंह ने रायसेन नगर पालिका की सड़कों की वर्तमान स्थिति की भी समीक्षा की और आवश्यक निर्माण एवं सुधार, स्वच्छता और दिवाली पर शहर की व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा- निर्देश दिए।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements
Advertisement
Advertisement