Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

मध्य रेल की 1000वीं किसान रेल समारोहपूर्वक रवाना

4 फरवरी 2022, नई दिल्ली । मध्य रेल की 1000वीं किसान रेल समारोहपूर्वक रवाना – श्री नरेंद्र सिंह तोमर, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री और श्री अश्‍व‍िनी वैष्णव, मंत्री रेल ,संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी, भारत सरकार ने आज वेबलिंक के माध्यम मध्य रेल की सावदा, महाराष्ट्र से आदर्श नगर, दिल्ली के लिए किसान रेल की 1000वीं सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सावदा से आदर्श नगर दिल्ली रवाना हुई इस किसान रेल में 18 पार्सल वैन सहित 23 डिब्बे है, जिनमें 453 टन केलों का परिवहन किया गया।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री तोमर ने कहा कि हमारा देश कृषि प्रधान है और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में किसानों की बेहतरी के लिए अनेक पहलों को क्रियान्वित किया गया है। किसान रेल के माध्यम से बेहतर मूल्य प्राप्त करने के लिए दूर-दूर के बाजारों में फलों और सब्जियों जैसे फलों और सब्जियों का परिवहन एक ऐसी योजना थी। श्री तोमर ने कहा कि मध्य रेल पर किसान रेल की 1000वीं सेवा को हरी झंडी दिखाने के इस अवसर पर उपस्थित होकर उन्हें बहुत खुशी हो रही है क्योंकि वे पहली किसान रेल और 100वीं किसान रेल को हरी झंडी दिखाने के अवसर के भी साक्षी थे। 

रेल मंत्री श्री वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री हमेशा किसानहित को केंद्र में रखते  हैं और किसानों की भलाई के लिए विभिन्न कदम उठाते हैं। किसान रेल एक ऐसी पहल है, जिसने किसानों को अपनी कृषि उपज को दूर-दराज के बाजारों तक आर्थिक रूप से और तेजी से पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जीआई-टैग प्राप्त प्रसिद्ध जलगांव के केले का भी गर्व के साथ जिक्र किया। उन्होंने जलगांव के किसानों को बधाई दी और सुधार के लिए सुझाव देने के लिए आगे आने की अपील की।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

श्री रावसाहेब दादाराव पाटिल दानवे,  रेल, कोयला और खान राज्य मंत्री, भारत सरकार और श्रीमती रक्षा खडसे, संसद सदस्य ने भी किसानों की बेहतरी के लिए रेलवे द्वारा की गई पहल की सराहना की। इस अवसर पर सावदा रेलवे स्टेशन पर विधायक द्वय श्री चंद्रकांत पाटिल और श्री शिरीष चौधरी उपस्थित थे.

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

श्री वी.के. त्रिपाठी, अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, रेलवे बोर्ड ने स्वागत भाषण दिया और किसान रेल की शुरुआत के बाद से इसके परिचालन और छोटे किसानों के बीच यह कैसे लोकप्रियता हासिल कर रहा है, के बारे में जानकारी दी। श्री अनिल कुमार लाहोटी, महाप्रबंधक, मध्य रेल ने मुंबई से सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया.

महत्वपूर्ण खबर: केंद्रीय बजट 2022 से कृषि क्षेत्र के लिए 8 प्रमुख घोषणाएं