Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

Farmar Loan: खेती-बाड़ी के लिए किसानों को मिलेगा लाखों रुपए का लोन! जानें आवदेन की प्रक्रिया और योग्यता

03 जुलाई 2025, नई दिल्ली: Farmar Loan: खेती-बाड़ी के लिए किसानों को मिलेगा लाखों रुपए का लोन! जानें आवदेन की प्रक्रिया और योग्यता – किसानों की आर्थिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार उन्हें खेती-बाड़ी और कृषि गतिविधियों के लिए आसान और सुलभ ऋण उपलब्ध करा रही है। ये लोन फसल उत्पादन, कटाई, कृषि मशीनरी की खरीद, सिंचाई सुविधाएं, ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर, ट्रेड सेंटर और क्लीनिक जैसी ज़रूरतों के लिए दिए जाते हैं। इसके तहत किसानों को कम ब्याज पर और आसान शर्तों पर कर्ज दिया जा रहा है।

3 लाख तक के लोन पर नहीं लगेगा ब्याज

सरकार द्वारा दिए जा रहे इस कृषि ऋण की खास बात यह है कि ₹3 लाख तक के छोटे लोन पर कोई ब्याज नहीं लिया जाएगा, यदि किसान समय पर किश्तें चुकाते हैं। इस व्यवस्था से छोटे और सीमांत किसानों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी, जो सामान्यत: महंगे ब्याज वाले लोन से परेशान रहते हैं।

ऐसे करें आवेदन

किसान इस योजना का लाभ jansamarth.in पोर्टल के माध्यम से ले सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल है।
1. पोर्टल खोलकर “Apply Now” पर क्लिक करें
2. नए यूज़र हैं तो मोबाइल नंबर से रजिस्टर करें
3. जरूरी दस्तावेज तैयार रखें
4. फंड का चयन कर अकाउंट नंबर दर्ज करें
5. eNWRs को फेच करने के लिए तारीख डालें और चयन करें
6. आधार वेरिफिकेशन करें, पैन वैरिफिकेशन (ऑप्शनल) है

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

ये दस्तावेज है जरूरी

1. व्यक्तिगत जानकारी और किसान व परिवार से जुड़ी जानकारी
2. बैंक अकाउंट वेरिफिकेशन
3. फसल या कमोडिटी की डिटेल (फंड से ऑटो फेच होती है)
4. फाइनेंशियल और क्रेडिट हिस्ट्री
5. गारंटर डिटेल्स (यदि हों तो)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

अगर आपके पास पैन नहीं है तो फॉर्म 60 ऑटो जनरेट हो जाएगा। पोर्टल पर आपको सभी बैंकों के प्रोडक्ट्स दिख जाएंगे, जिनमें से आप अपनी पसंद की बैंक और ब्रांच चुन सकते हैं।

डिजिटल अप्रूवल लेटर मिलेगा

सभी जानकारी सही ढंग से भरने और डॉक्युमेंट्स सत्यापित हो जाने के बाद किसान को डिजिटल अप्रूवल लेटर मिल जाएगा। इसके बाद बैंक द्वारा ऋण जारी किया जाएगा।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com