Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कैबिनेट ने 2023 के लिए खोपरा के एमएसपी को मंजूरी दी

24 दिसम्बर 2022, नई दिल्ली: कैबिनेट ने 2023 के लिए खोपरा के एमएसपी को मंजूरी दी – आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने 2023 सीज़न के लिए खोपरा के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSPs) को मंजूरी दे दी है। अनुमोदन कृषि लागत और मूल्य आयोग की सिफारिशों और प्रमुख नारियल उत्पादक राज्यों के विचारों पर आधारित है।

2023 सीजन के लिए मिलिंग खोपरा की उचित औसत गुणवत्ता के लिए एमएसपी 10,860 रुपये प्रति क्विंटल और बॉल खोपरा के लिए 11,750 रुपये प्रति क्विंटल तय की गई  है। यह पिछले सीजन की तुलना में मिलिंग खोपरा के लिए 270/- रुपये प्रति क्विंटल और बॉल खोपरा के लिए 750/- रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि है। यह मिलिंग कोपरा की औसत उत्पादन लागत पर  51.82 प्रतिशत और बॉल कोपरा के लिए 64.26 प्रतिशत है । 2023 सीजन के लिए खोपरा की घोषित एमएसपी सरकार द्वारा घोषित उत्पादन की अखिल भारतीय भारित औसत लागत के कम से कम 1.5 गुना के स्तर पर एमएसपी तय करने के सिद्धांत के अनुरूप है।

नेशनल एग्रीकल्चरल कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (नेफेड) और नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन (एनसीसीएफ) मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) के तहत खोपरा और छिलके वाले नारियल की खरीद के लिए केंद्रीय नोडल एजेंसियां रहेंगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: जानिए क्या है रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि; गेहूं का MSP अब 2125 ₹ प्रति क्विंटल

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )