Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

पशुपालन विभाग ने आजादी के अमृत महोत्सव पर विश्व पशु चिकित्सा दिवस- 2023 का आयोजन किया

श्री रूपाला ने उत्कृष्ट पशु चिकित्सकों की सूची जारी की

29 अप्रैल 2023, नई दिल्ली: पशुपालन विभाग ने आजादी के अमृत महोत्सव पर विश्व पशु चिकित्सा दिवस- 2023 का आयोजन किया – आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में भारतीय पशु चिकित्सा परिषद के सहयोग से पशुपालन और डेयरी विभाग ने आज (29 अप्रैल, 2023) विज्ञान भवन, नई दिल्ली में विश्व पशु चिकित्सा दिवस-2023 का आयोजन किया। पशु और मानव स्वास्थ्य और पारिस्थितिकी में पशु चिकित्सकों की महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मानित करने और उसे स्वीकारने पर आधारित था। वर्ष 2023 के लिए विश्व पशु चिकित्सा दिवस की थीम “पशु चिकित्सा व्यवसाय में विविधता, समानता और समावेशिता को बढ़ावा देना” है।

इस अवसर पर केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री श्री परषोत्तम रूपाला मुख्य अतिथि थे। इस दौरान मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री डॉ. संजीव कुमार बाल्यान और  उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग के सचिव श्री राजेश कुमार और और भारतीय पशु चिकित्सा परिषद (वीसीआई) के अध्यक्ष डॉ. उमेश चंद्र शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री श्री परषोत्तम रूपाला ने सभा को संबोधित किया और राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में भारत के पशुधन क्षेत्र का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य पशुपालन को अधिक कुशल और दीर्घकालिक बनाना है। । उन्होंने इस आयोजन में देश के विभिन्न भागों से आए पशु चिकित्सकों की भागीदारी और विभाग की योजनाओं और कार्यक्रमों को लागू करने की दिशा में पशु चिकित्सकों की भूमिका की प्रशंसा की। श्री परषोत्तम रूपाला ने पशु चिकित्सा परिषद का पोर्टल, एमएसवीपीआर, 2023 का मसौदा और उत्कृष्ट पशु चिकित्सकों की सूची जारी की।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

डॉ. एस.के. बालियान ने राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले भारत के पशु चिकित्सकों की भूमिका का रेखांकित किया। भारतीय पशु चिकित्सा परिषद के अध्यक्ष डॉ. उमेश चंद्र शर्मा ने विभिन्न राज्यों से कार्यक्रम में भाग लेने वाले अतिथियों और पशु चिकित्सा अधिकारियों का स्वागत किया और भारतीय पशु चिकित्सा परिषद द्वारा किए गए कार्यों और हाल ही में शुरू किए गए विभिन्न नवीन कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )