Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषि के विद्यार्थी देश में किसान के रूप में भी योगदान दें – श्री तोमर

11 मार्च 2023, नई दिल्ली: कृषि के विद्यार्थी देश में किसान के रूप में भी योगदान दें – श्री तोमर – रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झांसी का द्वितीय दीक्षांत समारोह 11 मार्च को  केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य में हुआ। यहां श्री तोमर ने नवनिर्मित महिला व पुरूष छात्रावास, अतिथिगृह तथा आडिटोरियम का शुभारंभ भी किया। इस अवसर पर श्री तोमर ने स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले 16 विद्यार्थियों में 14 छात्राएं होने पर प्रसन्नता व्यक्त की । उन्होंने कृषि के विद्यार्थियों से देश में किसान के रूप में भी योगदान देने का आह्वान किया।

केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने कहा कि बुंदेलखंड की धरती हमेशा साहस व वीरता के लिए जानी जाती है, रानी लक्ष्मीबाई व महाराजा छत्रसाल की वीरता के चर्चे देश-दुनिया में होते हैं, ऐसी पावन धरती पर मोदी सरकार द्वारा स्थापित रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय ने अल्प अवधि में ही काफी प्रगति की है। दलहन, तिलहन, सब्जी-फल, जैविक व प्राकृतिक खेती के साथ बुंदेलखंड सहित समूचा उत्तर प्रदेश कृषि की दृष्टि से प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस वि.वि. तथा कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके) सहित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के क्षेत्रीय संस्थानों ने उ.प्र. व समीपस्थ मध्य प्रदेश में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। खुशी की बात है कि वि.वि., म.प्र. के दतिया जिले में पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान तथा मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय स्थापित करने जा रहा है, जिनके लिए भवन निर्माण कार्य प्रगति पर है। श्री तोमर ने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि जो बुंदेलखंड कभी पलायन के लिए जाना जाता था, वहां आज कृषि का विकास सुखद स्थिति है। यह क्षेत्र फल-सब्जियों व प्राकृतिक खेती के मामले में एक हब बनें, इस दिशा में प्रयास तेज गति से होना चाहिए। साथ ही, बुंदेलखंड क्षेत्र में तिलहन की खेती भी बढ़ना चाहिए।

समारोह में कुलाधिपति डॉ. पंजाब सिंह, डेयर के सचिव व आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. हिमांशु पाठक, रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि वि.वि. के कुलपति डॉ. अशोक कुमार सिंह, वि.वि. के सभी निदेशक व अधिष्ठातागण, शिक्षक एवं वैज्ञानिकगण, विद्यार्थी, किसानबंधु तथा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: गेहूँ मंडी रेट (09 मार्च 2023 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )