Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

प्रौद्योगिकी, नवाचार और निवेश से बदल रहा है कृषि क्षेत्र – श्री तोमर

12वें एग्रीकल्चर टुडे लीडरशिप कॉन्क्लेव-2021

22 अक्टूबर 2021, नई दिल्ली । प्रौद्योगिकी, नवाचार और निवेश से बदल रहा है कृषि क्षेत्र – श्री तोमर – केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि देश में प्रौद्योगिकी, नवाचार और निवेश पर जोर देने की केंद्र सरकार की नीतियों से कृषि क्षेत्र अब बदल रहा है। हमारे किसानों-वैज्ञानिकों ने कोरोना महामारी जैसे कठिन समय में भी भारत की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित की है व कृषि क्षेत्र की प्रासंगिकता सिद्ध हुई है।

केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने यह बात एग्रीकल्चर टुडे ग्रुप द्वारा नई दिल्ली में आयोजित 12वें कृषि नेतृत्व सम्मेलन में कही। मुख्य अतिथि श्री तोमर ने कहा कि कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने नए कृषि सुधार, एक लाख करोड़ रूपए का कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर फंड जैसे अनेक ठोस कार्यक्रम हाथ में लिए हैं, ताकि किसानों की आय बढ़े और उनका जीवन स्तर ऊंचा उठ सकें। कृषि क्षेत्र के माध्यम से देश की अर्थव्यवस्था को लगातार बल मिल रहा है।

श्री तोमर ने एग्रीकल्चर टुडे लीडरशिप अवार्ड्स-2021 प्रदान किए, जिसकी जूरी की अध्यक्षता नीति आयोग के सदस्य डॉ. रमेश चंद ने की।इसमें जहां उ.प्र. ने कृषि के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार जीता, वहीं हरियाणा को बेस्ट स्टेट फॉर इनोवेशन अवार्ड के लिए चुना गया और बेस्ट स्टेट फॉर हॉर्टिकल्चर अवार्ड उत्तराखंड को मिला। अमूलके प्रबंध निदेशकश्री आर.एस. सोढ़ीको लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।नेफेड के प्रबंध निदेशक श्री संजीव चड्ढा ने सर्वश्रेष्ठ सीईओ का पुरस्कार जीता। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के निदेशक डा. ए.के. सिंह, नीति आयोग की सीनियर एडवाइजर डा. नीलम पटेल सहित अन्य चयनित संस्थाओं व व्यक्तियों को विभिन्न श्रेणियों में अवार्ड प्रदान किए गए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इंडियन चेंबर ऑफ फूड एंड एग्रीकल्चर के अध्यक्ष डॉ. एम.जे. खान ने कहा कि कृषि क्षेत्र में विकास के लिए बहुत बड़े अवसर हैं, और युवाओं को इसका फायदा उठाना चाहिए। एग्रीकल्चर टुडे ग्रुप की संपादक व सीईओ श्रीमती ममता जैन ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री कैलाश चौधरी,नीति आयोग के सदस्य प्रो. रमेश चंद, ब्राजील के राजदूत श्री आंद्रे कोरा डो लागो, एनआरएए के सीईओडॉ. अशोक दलवई, श्री आनंद भास्कर रापोलू सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित थे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें