राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

भारत के साथ कृषि संबंधों को और मजबूत किए जाने की उम्मीद

गयाना, सूरीनाम, जाम्बिया, मॉरीशस व श्रीलंका के मंत्रियों से हुई द्विपक्षीय बैठकें

20 मार्च 2023, नई दिल्ली: भारत के साथ कृषि संबंधों को और मजबूत किए जाने की उम्मीद – ग्लोबल मिलेट्स (श्री अन्न) सम्मेलन में शामिल विभिन्न देशों के कृषि मंत्रियों के साथ केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर की द्विपक्षीय बैठकें हुई। साथ ही, संयुक्त राष्ट्र के विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस दौरान श्री तोमर ने भारत द्वारा अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष (आईवाईएम) के अंतर्गत, श्री अन्न को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित वैश्विक सम्मेलन का हिस्सा बनने के लिए इन मंत्रियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष इसलिए मनाया जा रहा है ताकि भारतीय श्री अन्न, उनके व्यंजनों व मूल्यवर्धित उत्पादों को एक जनांदोलन के रूप में वैश्विक स्तर पर स्वीकारा जा सकें। उन्होंने विभिन्न देशों के साथ भारत के कृषि संबंधों को और मजबूत किए जाने की उम्मीद जताई।

केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने गयाना के कृषि मंत्री श्री जुल्फिकार मुस्तफा के साथ बैठक में वहां के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली व उपराष्ट्रपति श्री भरत जगदेव की भारत यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि कृषि दोनों देशों के बीच सहयोग का एक बहुत महत्वपूर्ण क्षेत्र है। उन्होंने भारत-गयाना के संबंधों में सतत प्रगति पर खुशी व्यक्त करते हुए कृषि व सम्बद्ध क्षेत्रों में ठोस सहयोग की आशा प्रकट की।

Advertisement
Advertisement

श्री तोमर ने सूरीनाम के कृषि मंत्री श्री परमानंद प्रह्लाद स्यूडिएन के साथ बैठक में कहा कि भारत व सूरीनाम के बीच घनिष्ठ, मधुर और मैत्रीपूर्ण संबंध है, जो 150 वर्षों के दौरान सांस्कृतिक और लोगों के बीच संपर्क से सुदृढ़ हुए हैं। उन्होंने सूरीनाम में भारतीयों के आगमन की 150वीं वर्षगांठ के समारोह की सफलता की कामना की, साथ ही विश्‍वास जताया कि राष्‍ट्रपति संतोखी की जनवरी 2023 में भारत की आधिकारिक यात्रा से हमारे द्विपक्षीय संबंध एक नई ऊंचाई पर पहुंचे हैं।

जाम्बिया के कृषि मंत्री श्री रूबेन फिरी मटोलो के साथ बैठक में केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने कहा कि भारत व जाम्बिया के बीच लंबे समय से मधुर संबंध हैं। जाम्बिया के स्वतंत्रता संग्राम के नेताओं ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम के नेताओं, विशेष रूप से महात्मा गांधी से प्रेरणा प्राप्त की। गांधीजी जाम्बिया में इसके नेताओं और युवा पीढ़ी को आज भी प्रेरित करते हैं। ज़ाम्बिया उन कुछ अफ्रीकी देशों में से है जिन्हें भारत के विकास सहयोग कार्यक्रम से काफी लाभ हुआ है।

Advertisement8
Advertisement

मॉरीशस के कृषि-उद्योग और खाद्य सुरक्षा मंत्री श्री मनीष गोबिन के साथ बैठक में श्री तोमर ने कहा कि भारत के ऐतिहासिक, जनसांख्यिकीय व सांस्कृतिक कारणों से मॉरीशस के साथ घनिष्ठ, दीर्घकालिक संबंध हैं। इन विशेष संबंधों के परिणामस्वरूप समुद्री सुरक्षा, विकास साझेदारी, क्षमता निर्माण और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सहयोग में विशिष्ट रूप से घनिष्ठ सहयोग हुआ है।

Advertisement8
Advertisement

श्री तोमर व श्रीलंका के कृषि मंत्री श्री महिंदा अमरवीरा के बीच बैठक में कृषि के विषयों पर चर्चा हुई। श्री तोमर ने कहा कि भारत व श्रीलंका में आबादी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा कृषि पर निर्भर है और इस क्षेत्र को आगे ले जाने के लिए दोनों पक्षों की प्राथमिकताएं बहुत समान हैं। इस प्रकार कृषि क्षेत्र में दोनों पक्षों के बीच सहयोग स्वाभाविक हो जाता है। भारत परंपरागत रूप से श्रीलंका के सबसे बड़े व्यापार भागीदारों में से एक रहा है और श्रीलंका सार्क में भारत के सबसे बड़े व्यापार भागीदारों में से एक है।

वैश्विक सम्मेलन के दौरान डब्ल्यूएफपी व भारत सरकार के बीच 2023-2027 में सहयोग के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर कृषि मंत्री श्री तोमर की उपस्थिति में किए गए। इस दौरान यूएनडब्ल्यूएफपी के उप- मुख्य कार्यकारी निदेशक, प्रबंधन व मुख्य वित्तीय अधिकारी श्री मनोज जुनेजा और भारत में डब्ल्यूएफपी प्रतिनिधि और कंट्री डायरेक्टर सुश्री एलिज़ाबेथ फॉरे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। । 

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (18 मार्च 2023 के अनुसार)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Advertisements
Advertisement5
Advertisement