Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

लहसुन दामों में भारी गिरावट के बाद गुजरात के किसानों ने मुफ्त में बांटा लहसुन

01 नवम्बर 2022, नई दिल्ली: लहसुन दामों में भारी गिरावट के बाद गुजरात के किसानों ने मुफ्त में बांटा लहसुन – लहसुन की कीमतों में भारी गिरावट से निराश गुजरात के किसान अपनी उपज राज्य के गरीब लोगों को दान कर रहे हैं।

गुजरात किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री गजेन्द्रसिंह जाला ने कहा कि प्रति एकड़ लहसुन उत्पादन लागत लगभग 37,100 रुपये और प्रति एकड़ लहसुन की उपज 3 टन है। आज लहसुन का बाजार भाव 20 किलो के भाव 150 रुपये पर आ गया है। इसलिए, किसान एक एकड़ भूमि पर काटी गई फसलों के लिए मुश्किल से 22,500 रुपये कमा रहा है।

किसान राज्य और केंद्र सरकार से बागवानी फसलों के लिए भी एमएसपी की घोषणा करने की मांग कर रहे हैं। राज्य बागवानी निदेशक के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2021-22 में किसानों ने 26,013 हेक्टेयर भूमि पर लहसुन की खेती की थी और उत्पादन 202,828 टन हुआ था।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: आज का सरसों मंडी रेट (31 अक्टूबर 2022 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )