Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

बांस रोपण के लिए सलाहकार समूह गठित

मध्य प्रदेश से श्री सुभाष भाटिया भी शामिल

05 नवम्बर 2022, नई दिल्ली: बांस रोपण के लिए सलाहकार समूह गठित – केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय , नई दिल्ली द्वारा गत दिनों बांस रोपण के लिए सलाहकार समूह का गठन किया गया , जिसमें सरकारी और गैर सरकारी 12 सदस्यों को शामिल किया गया। श्री अमित कटारिया ,जॉइंट सेक्रेटरी ,महात्मा गाँधी एनआरईजीए , रूरल डेपलपमेंट डिपार्टमेंट को चेयर पर्सन नियुक्त किया गया है।

गैर सरकारी सदस्यों में श्री संजीव एस कप्रे,कोंकण बम्बू एन्ड केन डेवलपमेंट सेंटर ,सिंधुदुर्ग ,महाराष्ट्र ,श्री पाशा पटेल, ट्रांसफार्म रुरल इण्डिया फार्मेशन (टीआईआरएफ) , डॉ एन भारती,ग्रोमोर बायोटेक लि, होसुर ,श्री सुभाष भाटिया ,ग्रीन बम्बू टेक, जबलपुर, श्री ललित शर्मा ,पुंगी जैविक ऊर्जा फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लि ,प्रतापगढ़ , श्रीमती कल्पना परमार , मेसर्स गजरौला फार्म्स एग्रो टेक ,पीलीभीत उत्तर प्रदेश , शामिल हैं।

सरकारी सदस्यों में भारत सरकार के पर्यावरण , वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ,नेशनल बम्बू मिशन ,केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ,बम्बू एन्ड केन डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (बीसीडीआई ) त्रिपुरा और एफआरआई के एक-एक प्रतिनिधि के अलावा श्री धर्मवीर झा ,डायरेक्टर ,रूरल डेवलपमेंट डिपार्टमेंट शामिल हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: खाद की कालाबाजारी करने वाले पर तत्काल कार्यवाही करें : कलेक्टर

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )