राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

हिंद महासागर टूना आयोग के डेटा संग्रह और सांख्यिकी पर 19वें कार्य दल की बैठक

30 नवम्बर 2023, मुंबई: हिंद महासागर टूना आयोग के डेटा संग्रह और सांख्यिकी पर 19वें कार्य दल की बैठक – भारत सरकार का मत्स्य पालन विभाग और डेयरी मंत्रालय, हिंद महासागर टूना आयोग (आईओटीसी) के डेटा संग्रह और सांख्यिकी (डब्ल्यूपीडीसीएस19) पर 19वें कार्य दल की पांच दिवसीय (28 नवंबर से 2 दिसंबर 2023) बैठक का आयोजन कर रहा है। इस बैठक का उद्घाटन मुंबई के सेंट रेजिस होटल में किया गया।

बैठक में इंडोनेशिया, फ्रांस, स्पेन, यूरोपीय संघ (ईयू) के अन्य देशों, सेशेल्स, तंजानिया, ईरान, थाईलैंड, जापान, श्रीलंका, ओमान और भारत जैसे देशों के प्रतिभागियों ने व्यक्तिगत रूप से बैठक में भाग लिया। इसके अतिरिक्त विभिन्न अन्य देशों, हिंद महासागर टूना आयोग और वैज्ञानिक संगठनों के कई प्रतिभागी वर्चुअल मोड में भी बैठक में भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर मत्स्य पालन विभाग की संयुक्त सचिव सुश्री नीतू कुमारी प्रसाद और महाराष्ट्र सरकार के मत्स्य पालन आयुक्त श्री अतुल पाटने भी उपस्थित थे।

इस दौरान बैठक में डेटा संग्रह, संकलन और आईओटीसी को रिपोर्टिंग में विभिन्न देशों द्वारा अपनाई गई मौजूदा वैज्ञानिक विधियों पर विचार-विमर्श एवं विश्लेषण होगा और हिंद महासागर क्षेत्र में डेटा संग्रह व सांख्यिकी के उन्नत और सरलीकृत तरीके प्रस्तुत किया जाएंगे। इस बैठक के बाद 4-8 दिसंबर, 2023 के दौरान उसी स्थान पर हिंद महासागर टूना आयोग की मुख्य वैज्ञानिक समिति की बैठक होगी, जिसमें हिंद महासागर में टूना और टूना जैसी प्रजातियों के सतत प्रबंधन से संबंधित वैज्ञानिक सिफारिशों के लिए डब्ल्यूपीडीसीएस और विभिन्न अन्य कार्य दलों की सिफारिशों पर विचार किया जाएगा।

टूना मछ्ली के निर्यात से 41 बिलियन डॉलर का लाभ

टूना मछली और अन्य बड़ी पेलैजिक प्रजातियां, जैसे बिलफिश, शार्क और शंकुश आर्थिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। सिर्फ टूना मछली के निर्यात से वर्ष 2018 में 41 बिलियन डॉलर का वार्षिक व्यापार हुआ। इन प्रजातियों की अंतर्राष्ट्रीय दायरे में बेहतर प्रबंधन और संरक्षण के लिए सहयोगी प्रयासों की आवश्यकता है।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)

Advertisements
Advertisement
Advertisement