Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

जामली में हुआ दुग्ध संयंत्र का लोकार्पण

इंदौर। गत दिनों प्रदेश के पशुपालन, मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास मंत्री श्री लाखनसिंह यादव ने सेंधवा के ग्राम जामली में 18 करोड़ की लागत से बने 40 हजार लीटर क्षमता के दुग्ध संयंत्र का लोकार्पण किया। कार्यक्रम को प्रभारी मंत्री डॉ. विजयालक्ष्मी साधौ, गृह मंत्री श्री बाला बच्चन, विधायक ग्यारसीलाल रावत आदि ने भी सम्बोधित किया।

मंत्री श्री यादव ने कहा कि कमलनाथ सरकार ने एक हजार शासकीय गौशाला प्रारंभ कर दी है। शीघ्र ही अगले चरण में तीन हजार और गौशाला प्रारंभ करवाई जायेगी। जिससे आगामी दो वर्षो में कोई भी गोवंश, निराश्रित होकर इधर – उधर घूमता हुआ नहीं मिलेगा। आपने किसानों से आव्हान किया कि वे खेती के साथ-साथ गाय – भैंस भी पालें, जिससे उन्हें प्रतिदिन नगद राशि मिलती रहे।

मंत्री डॉ. विजयालक्ष्मी साधौ ने सरकार की तारीफ कर ग्राम जामली में 10 लाख रूपये से मांगलिक भवन बनाने एवं क्षेत्र में एक पशु चिकित्सालय बनवाने की भी घोषणा की गई। गृह मंत्री एवं राजपुर के विधायक श्री बाला बच्चन ने कहा कि सरकार ने शुद्ध के लिये युद्ध की घोषणा कर जो कार्यवाही प्रारंभ की है। उसके लिये यह संयंत्र मील का पत्थर सिद्ध होगा। आपने इस दुग्ध संयंत्र हेतु जमीन दान देने वाले गोई के श्री कैलाश अग्रवाल का भी आभार व्यक्त किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

क्षेत्रीय विधायक श्री ग्यारसीलाल रावत एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री वीरेन्द्रसिंह दरबार ने पशुपालन मंत्री से गाय-भैंस पालन एवं खेतों में चारा लगाने हेतु महिलाओं को रियायती दर पर ऋण उपलब्ध करवाने का अनुरोध किया। मध्यप्रदेश को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन भोपाल के अध्यक्ष श्री तंवरसिंह चौहान, इन्दौर सहकारी दुग्ध संघ के अध्यक्ष श्री मोतीसिंह पटेल एवं सीईओ श्री एएन द्विवेदी ने भी सम्बोधित किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लतादेवी रावत, कलेक्टर श्री अमित तोमर, पुलिस अधीक्षक श्री डीआर तेनीवार सहित दुग्ध संघ के संचालक और किसान मौजूद थे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें