कम्पनी समाचार (Industry News)

विश्व पर्यावरण दिवस ; धानुका ने पूरे भारत में 1 लाख पेड़ लगाने का अभियान शुरू किया

06 जून 2024, गुरुग्राम: विश्व पर्यावरण दिवस ; धानुका ने पूरे भारत में 1 लाख पेड़ लगाने का अभियान शुरू किया – भारत की अग्रणी कृषि-इनपुट कंपनी धानुका एग्रीटेक ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पूरे देश में 1 लाख पेड़ लगाने का बड़ा अभियान शुरू किया। कंपनी ने अपने चैनल पार्टनर्स, डीलर्स और अन्य हितधारकों के साथ मिलकर देश के विभिन्न हिस्सों में फलदार पौधे लगाने का संकल्प लिया है।
धानुका ग्रुप के चेयरमैन श्री आर. जी. अग्रवाल ने गुरुग्राम स्थित कंपनी के कॉर्पोरेट ऑफिस में फलदार पौधा लगाकर इस अभियान की औपचारिक शुरुआत की। कंपनी के अन्य अधिकारियों ने भी इस मौके पर पेड़ लगाए।
श्री अग्रवाल ने बताया  कि उनके गृह नगर राजस्थान के रतनगढ़ में 5,000 पेड़ लगाए जाएंगे और इस अभियान को देश के अन्य हिस्सों में भी फैलाया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘पर्यावरण और सस्टेनेबिलिटी ऐसे दो महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं जिन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। धानुका में, हम निरंतर पर्यावरण संरक्षण और भूमि पुर्नस्थापन की दिशा में प्रयासरत हैं। इसी कड़ी में हम अगले कुछ महीनों में पूरे देश में लगभग 1 लाख फलदार पौधे लगाएंगे।Ó
इस पहल से न केवल किसानों को लाभ होगा, बल्कि भूमि पुर्नस्थापन में भी मदद मिलेगी। श्री अग्रवाल ने जल संरक्षण और ड्रोन, जल सेंसर, और ड्रिप सिंचाई जैसी तकनीकों के उपयोग को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

Advertisements