Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

धान फसल के लिए अनोखा कीटनाशक स्कायस्टार

5 सितम्बर 2022, इंदौर । धान फसल के लिए अनोखा कीटनाशक स्कायस्टार – इंडोफिल इंडस्ट्रीज लि. का अनोखा उत्पाद स्काय स्टार खासतौर से धान के पौध फुदकों और पत्ती फुदकों से सुरक्षा प्रदान करने के लिए मित्सुई जापान के सहयोग गठबंधन से विकसित किया गया है। स्काय स्टार के पांच तरफा असर से धान फसल को आरम्भ से अंत तक सुरक्षा मिलती है और यह नुकसान को रोकता है।

Skystar1

इंडोफिल के मार्केटिंग मैनेजर श्री सुनील दुबे ने स्काय स्टार की विशेषताएं बताते हुए कहा कि यह पौधे के जायलम और फोलइम माध्यम से पूरे पौधे में समान रूप से फैल जाता है। यह धन फुदकों के लिए बनाया गया विशेष उत्पाद है।  स्काय स्टार भूरे पौध फुदकों (बीपीएच )सफ़ेद पीठ वाले पौध फुदकों (डबल्यूपीएच) और हरे पत्ती फुदकों (जीएलएच) पर अत्यंत असरकारक है। इसके 5 तरफा असर से धान के फुदकों की आरम्भिक अवस्था से लम्बी अवधि तक रोकथाम करता है और फसल को सुरक्षा प्रदान कर होने वाले नुकसान से बचाता है। इसकी 5 गियर तकनीक के कारण इसके छिडक़ाव के बाद कीट लकवाग्रस्त होकर आहार लेना बंद कर देते हैं। चलना-फिरना बंद होने से ये कीट नीचे गिर जाते हैं और इनका फिर से पनपना बंद हो जाता है। स्काय स्टार संस्पर्शी, पाचन तथा अंतर्प्रवाही असर के जरिये काम करता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

धान फसल की अवधि रोपने के बाद 40-60  दिन और बुआई के बाद 60-80 दिन है। किसानों को सलाह है कि भूरे और सफ़ेद पीठ वाले फुदकों पर शुरूआती अवस्था में पहला छिडक़ाव करें। फसल में प्रत्येक पौधे पर 5-10 भूरे पौध फुदके की अवस्था में छिडक़ाव करें। फिर अधिकतम कल्लों और तने के विकास के समय छिडक़ाव करें। बेहतर नियंत्रण के लिए स्काय स्टार का छिडक़ाव सुबह-शाम करें। धान के निचले हिस्से में छिडक़ाव करने से बेहतरीन नतीजे मिलते हैं। इसकी 333 ग्राम मात्रा एक हेक्टेयर अथवा 133.2 ग्राम मात्रा एक एकड़ के लिए पर्याप्त है। 500 लीटर साफ पानी लेकर /हे. की दर से छिडक़ाव करें। इसके प्रयोग से पहले कुछ सावधानियां भी रखनी है जैसे फसल में फुदके अधिक संख्या में होने पर इसका छिडक़ाव न करें। तेज हवा चल रही हो तो छिडक़ाव न करें। दवा की मात्रा कम या ज़्यादा इस्तेमाल न करें। तीन-चार कीटनाशकों का मिश्रण न करें।  अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें मो.: 9687628586 

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: जबलपुर संभाग में कई जगह वर्षा, 8 जिलों में भारी वर्षा की संभावना