Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

कृषि में उपयोग होने वाले ट्रैक्टरों की टेस्टिंग समय-सीमा घटी

8 अगस्त 2022, नई दिल्ली । कृषि में उपयोग होने वाले ट्रैक्टरों की टेस्टिंग समय-सीमा घटी – केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने खेती के लिए उपयोग किए जाने वाले ट्रैक्टर की टेस्टिंग प्रक्रिया की समय-सीमा को 9 माह से घटा कर मात्र 75 कार्य दिवस कर दिया है। यह व्यवस्था देश की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के उपलक्ष्य में कृषि क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात है।

भारत में कृषि क्षेत्र में मशीनीकरण को बढ़ावा देने एवं किसानों के लिए उपयुक्त ट्रैक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर के दिशा-निर्देश पर कृषि विभाग मंत्रालय द्वारा यह सकारात्मक कदम उठाया गया है। ट्रैक्टर परीक्षण की नई, प्रभावी एवं शीघ्र परीक्षण प्रक्रिया को लागू करने के लिए कृषि मंत्रालय द्वारा केंद्रीय कृषि मशीनरी प्रशिक्षण एवं परीक्षण संस्थान, बुदनी तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को संशोधित दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जो 15 अगस्त 2022 से प्रभावी होंगे।

महत्वपूर्ण खबर:मध्यप्रदेश के 13 जिलों में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile