Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)राज्य कृषि समाचार (State News)

अहमदपुर खैगांव में कृषि रसायन की किसान गोष्ठी संपन्न

04 सितम्बर 2024, अहमदपुर: अहमदपुर खैगांव में कृषि रसायन की किसान गोष्ठी संपन्न – देश की प्रतिष्ठित कम्पनी कृषि रसायन एक्सपोर्ट्स प्रा लि द्वारा गत दिनों निमाड़  क्षेत्र के ग्राम अहमदपुर खैगांव में  किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें कंपनी के जनरल मैनेजर श्री अजय पाटिल, रीजनल मैनेजर श्री अजीत पांडे, एल्गा एनर्जी कंपनी के कृषि डॉक्टर श्री कुलदीप शर्मा , कंपनी के अन्य अधिकारी एवं अहमदपुर  खैगांव  क्षेत्र के 300 से अधिक प्याज के किसान उपस्थित थे।

श्री पाटिल ने कंपनी के बारे में जानकारी साझा की गई, वहीं श्री पांडे ने सभी नए उत्पादों क्रिल, क्रिफोस गोल्ड, कोगर,  क्रि -क्रिएट की जानकारी देते हुए बताया कि यह उत्पाद  मिर्च , सोयाबीन, कपास, मक्का आदि फसलों में चूसक  कीटों और इल्ल्यों से प्रबंधन करता है और किसानों को अधिक मुनाफा देता है।

श्री शर्मा ने जैविक खेती के लिए के मैक्स सुपर तथा अन्य  उत्पादों  की जानकारी दी।  इस मौके पर कंपनी के अन्य अधिकारी श्री जसवंत अंजना, श्री संदेश पचौरी आदि  भी उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com