स्मार्ट और सतत खेती ही कृषि का भविष्य: दिव्यांश अग्रवाल
21 जुलाई 2026, नई दिल्ली: स्मार्ट और सतत खेती ही कृषि का भविष्य: दिव्यांश अग्रवाल – कृषि क्षेत्र में नवाचार आधारित विकास पर जोर देते हुए कृषि रसायन एक्सपोर्ट्स प्रा. लि. (KREPL) के डायरेक्टर (रिटेल एवं एग्रीबिजनेस स्ट्रेटेजीज) श्री दिव्यांश अग्रवाल ने कहा कि कृषि का भविष्य केवल उत्पादन बढ़ाने में नहीं, बल्कि स्मार्ट और सतत खेती को अपनाने में निहित है।
श्री अग्रवाल ने यह विचार 17वें एग्रीकल्चर लीडरशिप कॉन्क्लेव 2026 के अंतर्गत आयोजित ‘ ड्राइविंग द नेक्स्ट जनरेशन ऑफ एग्रीबिजनेस ‘ विषय पर आयोजित लीडरशिप पैनल चर्चा के दौरान व्यक्त किए। इस सत्र का संचालन एल्गाएनर्जी के एशिया पैसिफिक प्रेसिडेंट श्री देबब्रत सरकार ने किया। इस पैनल में श्री दिव्यांश अग्रवाल सबसे युवा वक्ता के रूप में शामिल हुए।
पैनल चर्चा के दौरान उन्होंने कृषि के भविष्य को लेकर अपना दृष्टिकोण साझा करते हुए कहा कि किसान-केंद्रित सेवाएँ, वैज्ञानिक कृषि परामर्श, मृदा स्वास्थ्य में सुधार तथा जैव उर्वरक, बायो-स्टीमुलेंट और जैव कीटनाशक जैसे जैविक समाधानों के विकास में AI का उपयोग कृषि क्षेत्र को अधिक उत्पादक, टिकाऊ और भविष्य के लिए सक्षम बनाएगा। उन्होंने कहा कि उन्नत तकनीकों और सतत कृषि पद्धतियों का समन्वय न केवल किसानों की उत्पादकता बढ़ाने में सहायक होगा, बल्कि कृषि क्षेत्र के दीर्घकालिक एवं समावेशी विकास को भी नई दिशा प्रदान करेगा।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

