Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

सीड 100 सीएल से बीजोपचार, अंकुरण ज़्यादा बढ़िया पैदावार

08 जून 2024, इंदौर: सीड 100 सीएल से बीजोपचार, अंकुरण ज़्यादा बढ़िया पैदावार – देश -विदेश में लोकप्रिय  कम्पनी वर्डेसियन लाइफ साइंसेस के सभी उत्पाद प्रभावकारी हैं। बीजोपचार के लिए इस कम्पनी के उत्पाद सीड -100  सीएल को लेकर ग्राम महेश्वर तहसील बरेली जिला रायसेन के प्रगतिशील किसान श्री योगेंद्र रघुवंशी ने अपने अनुभव साझा किए।

श्री योगेंद्र रघुवंशी

श्री रघुवंशी ने बताया कि बीजोपचार के लिए वर्डेसियन लाइफ साइंसेस के उत्पाद सीड -100 का प्रयोग खरीफ में धान , रबी में चना और गर्मी के मूंग में भी करता हूँ। सीड -100 सीएल से बीजोपचार करने से अंकुरण अच्छा होता है। इसके प्रयोग से जड़ें भी मज़बूत रहती है, जिससे पौधा हरा और स्वस्थ रहता है। फसल की आरम्भिक स्थिति में कीट भी कम लगते हैं। क्यारी से धान के पौधे रोपने पर खराब पौधों की संख्या भी कम रहती है।

श्री योगेंद्र ने बताया कि इस वर्ष खरीफ में 5 क्विंटल धान बोने की तैयारी है। अभी 2  क्विंटल धान बीज का उपचार सीड -100 सीएल से किया है। शेष 3 क्विंटल का बीजोपचार भी सीड -100 सीएल से किया जाएगा। थोड़े -थोड़े अंतराल से पौधे रोपे जाएंगे। इससे फसल भी अच्छी रहती है। किसानों से अनुरोध है कि वर्डेसियन लाइफ साइंसेस के उत्पाद सीड -100 सीएल का प्रयोग बीजोपचार के लिए अवश्य करें। आपको फर्क साफ नज़र आएगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

 सम्पर्क नंबर – 9977850051

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)