Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने रबी में किसान जागरूकता बढ़ाने फसल बीमा सप्ताह में चलाया अभियान

05 दिसंबर 2025, मुंबई: एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने रबी में किसान जागरूकता बढ़ाने फसल बीमा सप्ताह में चलाया अभियान – एसबीआई जनरल इंश्योरेंस, देश की अग्रणी सामान्य बीमा कंपनियों में से एक, कृषि मंत्रालय, भारत सरकार के साथ मिलकर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत आयोजित फसल बीमा सप्ताह में सक्रिय रूप से भाग ले रहा है। इस सप्ताहभर चलने वाले अभियान का उद्देश्य किसानों में फसल बीमा के महत्व के प्रति समझ विकसित करना और उन्हें योजना के प्रावधानों, लाभों और प्रक्रियाओं के बारे में सरल एवं व्यवहारिक जानकारी उपलब्ध कराना है।

कंपनी द्वारा मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, ओड़िशा, असम और तमिलनाडु के आवंटित जिलों में व्यापक जन-जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। इनमें फसल बीमा पाठशालाएँ, किसान कार्यशालाएँ, किसान मेले, और विशेष रूप से महिला किसानों के लिए नामांकन-आधारित संवाद कार्यक्रम शामिल हैं।

किसानों तक अधिक प्रभावी ढंग से पहुँच बनाने के लिए एसबीआई जनरल इंश्योरेंस द्वारा डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान, स्कूल–कॉलेजों में शिक्षण कार्यक्रम, बाइक रैली, नाव आधारित जनसंपर्क, नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी आयोजित की जाएंगी। गांव, ब्लॉक और जिला स्तर पर होर्डिंग, बैनर, पोस्टर, पंपलेट एवं एफएक्यू सामग्री के वितरण के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इस पहल पर श्री नवीन चंद्र झा, प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, एसबीआई जनरल इंश्योरेंस, ने कहा—
“फसल बीमा सप्ताह हमारे लिए किसानों से सीधे जुड़ने, योजना को सरल भाषा में समझाने और उन्हें उपलब्ध सुरक्षा कवच के बारे में जागरूक करने का सशक्त अवसर है। सरकारी संस्थाओं के साथ मिलकर हम यह सुनिश्चित करते हैं कि योजना का नामांकन सुचारु रहे और कार्यान्वयन प्रभावी ढंग से हो।”रबी 2025–26 के किसानों तक योजना के लाभ, प्रावधान और बीमा सुरक्षा की जानकारी अधिकाधिक पहुँचाना इस अभियान का मुख्य लक्ष्य है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture