Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

रासी सीड्स ने आरओ वाटर प्लांट स्थापित किया

20 दिसंबर 2021, इंदौर: देश की अग्रणी बीज उत्पादक कंपनी रासी सीड्स (प्रा ) लि द्वारा  गत दिनों  ग्राम खरडू बर्डी जिला झाबुआ में आरओ  वाटर प्लांट की स्थापना की गई ,जिसका शुभारम्भ क्षेत्रीय सांसद श्री गुमान सिंह डामोर ने फीता काटकर किया। सांसद श्री डामोर ने कम्पनी के इस प्रयास की सराहना की। इस मौके पर रासी फसल प्रदर्शन के अंतर्गत किसानों से रासी कम्पनी की सफ़ेद मक्का एसएक्स – 38 को लगाने का आग्रह  किया गया।

सांसद श्री डामोर ने रासी कम्पनी के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि कम्पनी द्वारा अच्छी पहल की गई है।  इस नई सुविधा  से सभी ग्रामवासियों को स्वच्छ पानी पूरे साल उपलब्ध रहेगा ,जिससे ग्राम में दूषित पानी से होने वाली बीमारियां भी कम होंगी एवं लोग स्वस्थ रहेंगे| रासी कंपनी के रीजनल मैनेजर श्री अरविन्द सिंह ठाकुर ने बताया कि  झाबुआ जिले में रासी कंपनी मक्का एवं कपास के अच्छी प्रजाति के बीज किसानो को उपलब्ध कराती है इससे किसानों को पैदावार के साथ -साथ अच्छी आय भी प्राप्त होती है। इसी कड़ी में रासी कंपनी ने सामाजिक उत्तरदायित्व  के अंतर्गत ग्राम खरडू बर्डी में आरओ वाटर प्लांट की स्थापना की है। जिसकी अगले 15 वर्षों तक इसके रखरखाव की जिम्मेदारी भी कंपनी की ओर से रहेगी |

रतलाम टेरिटरी मैनेजर श्री लाभचंद धाकड़ ने उपस्थित किसानों को रासी कम्पनी की सफ़ेद मक्का एसएक्स – 38 के बारे में बताया एवं किसानों से आग्रह किया कि यदि किसान भाई सफ़ेद मक्का में ज़्यादा पैदावार लेना चाहते हैं, तो रासी कंपनी की एसएक्स – 38 मक्का ही लगाएं।  इस मौके पर भील समाज के अध्यक्ष श्री अजय सिंह डामोर, सहकारी जिला समिति  के अध्यक्ष शांतिलाल  भूरिया , ग्राम सरपंच प्रेम सिंह डामोर सहित ग्राम के सम्मानीय नागरिक उपस्थित थे ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण जानकारी: अफीम उत्पादक किसानों की सूची वर्ष 2021-22

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें