Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

बम्पर पैदावार देने वाले शक्तिवर्धक हाई ब्रिड के मूंग बीज

08 फ़रवरी 2025, इंदौर: बम्पर पैदावार देने वाले शक्तिवर्धक हाई ब्रिड के मूंग बीज – देश की प्रसिद्ध बीज कम्पनी शक्तिवर्धक हाई ब्रिड सीड्स प्रा. लि. की मूंग बीज की लोकप्रिय किस्में विराट, विराट गोल्ड और विराट शक्ति न केवल बम्पर उत्पादन देती हैं, बल्कि अमेरिकी तकनीक  एमईटी द्वारा उपचारित होने से रोग मुक्त भी रहती हैं।

कम्पनी के जोनल मैनेजर श्री विशाल दुहन ने मूंग बीज विराट, विराट गोल्ड और विराट शक्ति की विशेषताएं बताते हुए कहा कि विराट किस्म का पौधा सीधा और सख्त होने के साथ ही पौधे की ऊंचाई 50 -60 से मी तक होती है। लम्बी फलियों में दानों की संख्या 12 -14 होने के साथ ही दाना बड़ा और चमकीला होता है। यह किस्म ग्रीष्म और खरीफ दोनों समय की बिजाई के लिए उपयुक्त है। यह किस्म पीला मोजेक वायरस रोग के प्रति सहनशील होती है।  जबकि विराट गोल्ड के पौधों की ऊंचाई 50 – 65 से मी होती है और इसमें दानों की संख्या 12 -15  तक होती है। यह किस्म भी पीला मोजेक वायरस रोग के प्रति सहनशील होने के साथ ही ग्रीष्म और खरीफ दोनों समय बिजाई के लिए उपयुक्त है। वहीं विराट गोल्ड की परिपक्वता अवधि खरीफ में 70 -72  दिन और ग्रीष्म में 60 -65  दिन है। इसकी  फलियां लम्बी होने के साथ प्रति फली में दाने 13 -14 होते हैं। इसकी खास विशेषता  यह है कि यह अधिक पकने पर भी तिड़कती नहीं है। इसे खरीफ, बसंत और ग्रीष्म में भी बोया जा सकता है। यह किस्म पाउडरी मिल्ड्यू और पीला मोजेक रोग के प्रति सहनशील होती है।

मूंग के बम्पर उत्पादन के उपाय – इन किस्मों के लिए रेतीली से दोमट मिट्टी, जिसका पी एच मान साढ़े छः से सात हो उपयुक्त होती है। भूमि में जल भराव नहीं होना चाहिए। इसकी बिजाई के लिए एमपी , झारखंड राज्यों में   ग्रीष्मकालीन  में मार्च तथा खरीफ में जून के अंतिम सप्ताह से जुलाई प्रथम सप्ताह तक कर देनी चाहिए। जबकि , बिहार , यूपी , पंजाब और हरियाणा में ग्रीष्मकालीन मार्च से अप्रैल  प्रारम्भ तक और खरीफ में मानसून के आगमन पर तथा गुजरात , महाराष्ट्र में 15 जनवरी से मार्च तक और खरीफ में 15 मई से जुलाई तक कर देनी चाहिए। रबी 15  सितंबर से 15  अक्टूबर ), बीज दर ग्रीष्मकालीन 8  किग्रा /एकड़ और खरीफ 4 – 5  किग्रा /एकड़ रखना चाहिए। दूरी  ग्रीष्मकालीन  – लाइनों का फासला 30 से मी और खरीफ में 45 से मी होना चाहिए। उर्वरक -यूरिया 18  किग्रा /एकड़ बिजाई के समय , एसएसपी 100  किग्रा / एकड़ या डीएपी 35 किग्रा /एकड़ तथा सल्फर दानेदार 8  किग्रा / एकड़ देना चाहिए। उचित समय पर खरपतवार नियंत्रण, कीट एवं नियंत्रण से मूंग का बम्पर उत्पादन पाया जा सकता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com