Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

महिंद्रा एंड महिंद्रा, बायर, टैफे को ड्रोन इस्तेमाल की अनुमति मिली

25 अगस्त 2021, नई दिल्ली । महिंद्रा एंड महिंद्रा, बायर, टैफे को ड्रोन इस्तेमाल की अनुमति मिली – नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गत सप्ताह महिंद्रा एंड महिंद्रा, टैफे और बायर क्रॉप साइंस सहित 10 संगठनों को विभिन्न उद्देश्यों के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करने की सशर्त अनुमति दे दी।

उड्डयन मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि महिंद्रा एंड महिंद्रा को तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में ड्रोन-आधारित कृषि परीक्षण करने और धान एवं मिर्च की फसल पर छिडक़ाव के लिए ड्रोन का उपयोग करने की मंजूरी दी गयी है। वहीं बायर क्रॉप साइंस को ड्रोन-आधारित कृषि अनुसंधान गतिविधियों का संचालन करने और कृषि छिडक़ाव के लिए ड्रोन का उपयोग करने की मंजूरी दी गयी है।

ट्रैक्टर्स एंड फार्म इक्विपमेंट लि. (टैफे) चेन्नई को फसल के स्वास्थ्य का आकलन करने और फसल की बीमारी रोकने के लिए ड्रोन आधारित हवाई छिडक़ाव करने के लिए ड्रोन के इस्तेमाल की मंजूरी दी गयी है। मंत्रालय ने कहा कि उसने उपरोक्त सभी संगठनों को मानव रहित विमान प्रणाली (यूएएस) नियम, 2021 से सशर्त छूट दी है, और यह मंजूरी की तारीख से एक वर्ष की अवधि के लिए या अगले आदेश तक वैध होगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

 

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें