Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

श्री रमन मित्तल को मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर अवार्ड

raman-mittal1

1 नवम्बर 2021, नई दिल्ली । श्री रमन मित्तल को मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर अवार्ड – सोनालीका ट्रैक्टर के निर्माता सोनालीका इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक श्री रमन मित्तल को एशिया वन पत्रिका के ’40 अंडर 40 मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’  पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

”किसानों को समृद्ध भविष्य की ओर ले जाने और अपने परिवार और समाज के लिए हीरो बनने के लिए हर घंटे कड़ी मेहनत करें” इस विचार को अपने जीवन में उतारने वाले श्री मित्तल के असाधारण मार्गदर्शन में  आईटीएल ने  ट्रैक्टर उद्योग में नए मानक स्थापित किये हैं। उनके कुशल निर्देशन में आईटीएल ने होशियारपुर पंजाब में विश्व की सर्वोत्तम ट्रैक्टर निर्माण सुविधा स्थापित की है, जहाँ सोनालीका  ट्रैक्टर का उत्पादन होता है। सोनालिका की सर्वोच्च प्राथमिकता उन्नत तकनीकों और कृषि मशीनीकरण समाधान विकसित करना है ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile