Ad DesktopAd TabletAd Mobile
एग्रीकल्चर मशीन (Agriculture Machinery)कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

जबलपुर में ‘महिंद्रा ट्रैक्टर’ कौशल विकास कार्यक्रम ने युवाओं को रोजगार की राह दिखाई

16 सितम्बर 2024, जबलपुर: जबलपुर में ‘महिंद्रा ट्रैक्टर’ कौशल विकास कार्यक्रम ने युवाओं को रोजगार की राह दिखाई – महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने कौशल विकास केंद्र, जबलपुर में महिंद्रा ‘ट्रैक्टर टेक’ कौशल विकास कार्यक्रम किया उम्मीदवारों को भारतीय कृषि कौशल परिषद (एएससीआई) से उनके कौशल प्रमाण पत्र मिलेंगे, जो उनकी रोज़गार पाने की यात्रा में उल्लेखनीय उपलब्धि होगी।

महिंद्रा ‘ट्रैक्टर टेक’ कौशल विकास कार्यक्रम, उम्मीदवारों को उद्योग से संबंधित कौशल प्रशिक्षण प्रदान करता है, जिसके बाद ग्रामीण युवाओं और महिलाओं के लिए ऑन-जॉब (काम करते हुए) प्रशिक्षण के अवसर प्रदान करता है। महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने ट्रैक्टर सर्विस, सेल्स और असेंबली से जुड़ी नौकरी के आधार पर यह अनूठा कौशल विकास पाठ्यक्रम तैयार किया है। महिंद्रा ट्रैक्टर्स के अनुभवी प्रशिक्षक उम्मीदवारों को इस पाठ्यक्रम में प्रशिक्षण देते  हैं। कार्यक्रम के ज़रिये युवा नवीनतम तकनीकी उपकरणों से परिचित होते हैं, साथ ही मोबिलिटी और मशीनीकरण के क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त करते हैं।

इस कार्यक्रम के पूरा होने पर, 46 युवाओं को मध्य प्रदेश सरकार के कृषि अभियांत्रिकी संचालनालय  के साथ संयुक्त रूप से केंद्र में आयोजित ‘प्लेसमेंट दिवस’ पर कैरियर के अवसरों से जोड़ा गया। उन्हें महिंद्रा की डीलरशिप और विनिर्माण संयंत्रों में बिक्री, सेवा और असेंबली विभागों के अलावा अन्य संगठनों में रोज़गार के अवसरों से जोड़ा गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com