Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

Chhattisgarh: इफको ने किया एसपीपीटी कार्यक्रम का आयोजन

1 मई 2023, कांकेर । Chhattisgarh: इफको ने किया एसपीपीटी कार्यक्रम का आयोजन – गत दिनों जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित जिला कांकेर के नोडल कार्यालय के सभागार में एसपीपीटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें उत्तर बस्तर कांकेर जिले के सभी समिति प्रबंधक, ऑपरेटर, नोडल अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित जिला उत्तर बस्तर कांकेर के साथ कुल 120 लोगों की उपस्थिति दर्ज की गई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से नैनो यूरिया, डीएपी, एनपीके तरल एवं जिंक सल्फेट की मांग, समिति स्तर पर भंडारण की स्थिति, इफको के उत्पादों से समितियों को आर्थिक लाभ एवं उत्पादों के सही उपयोग पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई एवं कार्यक्रम के अंत में मुख्य रूप से नैनो यूरिया एवं जिंक सल्फेट की समितिवार मांग भी इक_ा की गयी। इसके पश्चात अंत में एक प्रश्नोत्तरी सत्र रखकर नोडल अधिकारी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया।

महत्वपूर्ण खबर: छत्तीसगढ़ तुवर दाल के जीआई टैग से किसानों की आय बढ़ेगी : श्री बिलैया

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile