Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

महिंद्रा ने फरवरी में बेचे 23,880 ट्रैक्टर, बिक्री में 19% की बढ़ोतरी

01 मार्च 2025, मुंबई: महिंद्रा ने फरवरी में बेचे 23,880 ट्रैक्टर, बिक्री में 19% की बढ़ोतरी – महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर ने आज फरवरी 2025 के ट्रैक्टर बिक्री आंकड़े जारी किए।

फरवरी 2025 में घरेलू बाजार में कंपनी ने 23,880 ट्रैक्टर बेचे, जबकि फरवरी 2024 में यह आंकड़ा 20,121 यूनिट था।

अगर कुल बिक्री (घरेलू + निर्यात) की बात करें, तो फरवरी 2025 में महिंद्रा ने 25,527 ट्रैक्टर बेचे, जो पिछले साल इसी महीने में 21,672 यूनिट था। कंपनी ने फरवरी में 1,647 ट्रैक्टर निर्यात किए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कंपनी के प्रदर्शन पर बोलते हुए, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर के अध्यक्ष, हेमंत सिक्का ने कहा, “हमने फरवरी 2025 में घरेलू बाजार में 23,880 ट्रैक्टर बेचे, जो पिछले साल की तुलना में 19% की वृद्धि है। अच्छे खरीफ उत्पादन के बाद, रबी फसल का भी मौसम अनुकूल रहने से सकारात्मक अनुमान है। कृषि ऋण सीमा में वृद्धि, किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार की लगातार मदद और बंपर रबी फसल से ट्रैक्टर की मांग आगे और मजबूत होगी। निर्यात बाजार में हमने 1,647 ट्रैक्टर बेचे, जो पिछले साल की तुलना में 6% की वृद्धि है।”

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें
फार्म इक्विपमेंट सेक्टर समरी  
 फ़रवरीYTD फ़रवरी
 F25F24% परिवर्तनF25F24% परिवर्तन
       
घरेलू23,88020,12119%3,74,5123,40,25010%
       
निर्यात1,6471,5516%15,19512,11225%
       
कुल25,52721,67218%3,89,7073,52,36211%

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com