Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

वरडेशियन लाइफ साइंसेज का लक्की ड्रॉ सम्पन्न

16 फरवरी 2023, गुड़गांव: वरडेशियन लाइफ साइंसेज का लक्की ड्रॉ सम्पन्न – फसल पोषण में देश की अग्रणी कंपनी वरडेशियन लाइफ साइंसेज की ओर से #VLSKisan कार्यक्रम के अंतर्गत गत दिनों लक्की ड्रा का आयोजन किया गया। इस लक्की ड्रा का लाइव प्रसारण कंपनी के फेसबुक पेज वरडेशियन एशिया पर किया गया जिसके अंतर्गत किसानों के लिए 51 आकर्षक इनामों की घोषणा की गई।

कंपनी के मार्केटिंग मैनेजर अक्षय खुराना ने बताया कि इस लक्की ड्रॉ में विशिष्ट अतिथि के तौर पर डॉ० वी०पी० चोवाटिया (कुलपति, जूनागढ़ कृषि विश्वविद्यालय, गुजरात) ने शिरकत की। अपने संबोधन में डॉ० चोवाटिया ने बताया कि आज ज्यादा पैदावार लेने की दौड़ में किसान भाई बीज व खादों का आवश्यकता से अधिक उपयोग कर रहें है, जिसके परिणामस्वरूप प्रति एकड़ खर्च में भी वृद्धि हो रही है तथा पैदावार का स्तर वही बना हुआ है। वरडेशियन की मैक व एन-यू-ई तकनीक पर आधारित उत्पादों को अपनाकर किसान अपनी खाद की क्षमता व फसल की अजैविक तनाव प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर पैदावार व गुणवत्ता में वृद्धि कर सकते हैं ।

कार्यक्रम में अमेरिका से कम्पनी के एग्जीक्यूटिव वाईस प्रेजिडेंट श्री रिक रिगनेर ने भी शिरकत की व भारतीय किसानों को शुभकामनाएं दी।लक्की ड्रा में प्रथम इनाम के तौर पर 2 TVS मोटरबाइक सहित कुल 52 इनामों की घोषणा की गई, जिसमे मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के किसान श्री रवि कुशवाह तथा झारखंड में रांची के किसान श्री प्रदीप महतो को लक्की ड्रा में मोटरबाइक हासिल हुई। कंपनी के साउथ एशिया व साउथ ईस्ट एशिया के बिज़नेस डायरेक्टर श्री राज कुमार गोयल ने सभी विजेता किसानों को बधाई दी व आने वाली फसलों के लिए शुभकामनाएं दी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: गेहूँ मंडी रेट (13 फरवरी 2023 के अनुसार) 

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )