Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

आरसीएफ का इंपोर्टेड डीएपी लंबे अंतराल बाद भाटापारा, सिलयारी में

rcf-logo

16 सितम्बर 2022, रायपुर । आरसीएफ का इंपोर्टेड डीएपी लंबे अंतराल बाद भाटापारा, सिलयारी में – आरसीएफ लि. ने छत्तीसगढ़ क्षेत्र में किसानों की सुविधाओं के लिए बहुकोणीय काम किये हैं। इसी कड़ी में कंपनी द्वारा डीएपी की रेक भाटापारा और सिलयारी तक पहुँचाई गई, ताकि किसानों को उर्वरक समय पर और जल्दी मिल सके। एक लंबे समय बाद भाटापारा क्षेत्र में आरसीएफ की डीएपी रेक पहुँचने से मार्कफेड प्रबंधन ने आरसीएफ टीम का आभार व्यक्त किया। किसानों के मध्य भी आरसीएफ के इस हितकारी कदम से प्रसन्नता है। इसी के साथ आरसीएफ द्वारा कृषि तकनीकी प्रसार की दिशा में भी अनेक कार्यक्रम किए जा रहे हैं। क्षेत्रवार कृषक संगोष्ठियां, कृषक मेले, मिट्टी परीक्षण शिविर लगाए जा रहे हैं।

इन सब कृषि विस्तार गतिविधियों के मूल में आरसीएफ के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री के.सी. धुर्वे की सुविचारित एवं सुगठित योजनाएं हैं। श्री धुर्वे का मानना है कि कृषकों को गुणवत्ता युक्त आदान हमेशा उपलब्ध होना चाहिए। उन्होंने कृषकों को आश्वस्त किया कि उनकी हर प्रकार की समस्या के लिए आरसीएफ हमेशा तत्पर रहेगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: गाँवों को आनंद ग्राम बनाने की कवायद शुरू

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें