Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

टैफे की फ्री ट्रैक्टर किराया स्कीम से हुई मुफ़्त खेती

टैफे की फ्री ट्रैक्टर किराया स्कीम से छोटे किसानों ने की मुफ़्त खेती

टैफे की फ्री ट्रैक्टर किराया स्कीम से हुई मुफ़्त खेती – जयपुर। टैफे – भारत की दूसरी और दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी ट्रैक्टर निर्माता कंपनी (संख्यानुसार), ट्रैक्टर्स एंड फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड ने 1 अप्रैल, 2020 से राजस्थान, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में किसानों के लिए, अपने जेफार्म सर्विसेज़ प्लेटफॉर्म के माध्यम से, मुफ्त ट्रैक्टर रेंटल (किराया) सेवा शुरू की थी। 90 दिनों के लिए चलाई जा रही यह सेवा 30 जून, 2020, तक जारी रहेगी। इस स्कीम को किसान समुदाय से अति उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली और इसके लागू होने के 60 दिनों के अंदर ही 100,000 एकड़ से अधिक में खेती का कार्य हुआ, और इस रेंटल सेवा से फसल के महत्वपूर्ण मौसम में हजारों किसानों को लाभ हुआ है।

टैफे द्वारा इस सामाजिक पहल का उद्देश्य किसान समुदाय को कोविड-19 के आर्थिक प्रभाव से बचाना है, तथा रबी की महत्वपूर्ण फसलों की कटाई और खरीफ की फसलों की तैयारी के मौसम के दौरान छोटे और सीमांत किसानों की आजीविका पर कोरोना वायरस के प्रभाव को कम करना है। टैफे ने मैसी फग्र्यूसन और आयशर ट्रैक्टर के 18,000 ग्राहकों, और लगभग 75,000 कृषि उपकरण मालिकों के साथ जेफार्म सर्विसेज़ की मुफ़्त ट्रैक्टर रेंटल स्कीम लॉन्च की। जेफार्म सर्विसेज़ के माध्यम से किराए पर ट्रैक्टर देने का लागत मूल्य, टैफे द्वारा सीधे किसानों को अदा किया गया। इससे ट्रैक्टर मालिकों को अपनी आय बढ़ाने में काफी मदद मिली है।

श्री ओम प्रकाश (आई.ए.एस.) – एग्रीकल्चर कमिशनर, डिपार्टमेंट ऑफ़ एग्रीकल्चर, राजस्थान सरकार ने कहा, राजस्थान के किसानों को मुफ़्त किराए के आधार पर मैसी फग्र्यूसन और आयशर ट्रैक्टर प्रदान करने की टैफे की इस अनूठी पहल को कृषक समुदाय द्वारा गहराई से सराहा गया है। छोटे किसान अपनी फसलों की कटाई और नए सत्र के लिए रोपण करने के लिए कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण संकट की स्थिति में थे। यह योजना सबसे उपयुक्त समय पर उनके हित में आई, जिससे उन्हें अपने कृषि संचालन कार्यों में मदद मिली और ट्रैक्टर किराए के माध्यम से आय भी हुई।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

किसानो की प्रतिक्रिया

राजस्थान के नागौर के एक छोटे किसान जेठाराम ने बताया कि जब लॉकडाउन लागू हुआ तब मेरे पास 2.5 एकड़ का गेहूं कटाई के लिए तैयार था, और मैंने इस सीजन में अपनी फसल पाने की सभी उम्मीदें खो दी थीं। मेरे गांव के एक किसान, जिनके पास मैसी फग्र्यूसन ट्रैक्टर है, उन्होंने टैफे के जेफार्म सर्विसेज़ एप पर मुझे पंजीकरण करने में मदद की, जिससे मेरी फसलों की कटाई और थ्रेशिंग सही समय पर, एकदम नि:शुल्क हुई। राजस्थान के अजमेर के एक अन्य किसान नंदलाल कुमावत ने कहा कि टैफे की मुफ़्त ट्रैक्टर रेंटल सेवा के अंतर्गत, मैंने अपने खेतों की नि:शुल्क जुताई करवाई।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

ट्रैक्टर मालिकों की प्रतिक्रिया

राजस्थान के भरतपुर के किसान और मैसी फग्र्यूसन ट्रैक्टर के मालिक विजेंद्र सिंह ने कहा कि टैफे की मुफ़्त ट्रैक्टर रेंटल स्कीम के अंतर्गत, मैंने जेफार्म सर्विसेज़ प्लेटफॉर्म से अपने मैसी ट्रैक्टर को किराए पर दिया और अपने गाँव के 15-20 खेतों की जुताई की। राजस्थान के झालावाड़ के एक अन्य किसान और आयशर ट्रैक्टर के मालिक कैलाश चंद ने बताया कि जेफार्म सर्विसेज़ की फ्ऱी ट्रैक्टर रेंटल स्कीम के अंतर्गत मैंने अपने आयशर ट्रैक्टर और थ्रेशर, कल्टीवेटर, मोल्ड बोर्ड हल और अन्य उपकरणों के साथ 50 से अधिक किसानों को सेवा प्रदान की है। मैंने अपनी किराये की राशि सीधे टैफे द्वारा अपने खाते में प्राप्त की।