Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

सेफेक्स केमिकल्स का वितरक-विक्रेता सम्मेलन सम्पन्न

13 जुलाई 2024, इंदौर: सेफेक्स केमिकल्स का वितरक-विक्रेता सम्मेलन सम्पन्न – देश की प्रतिष्ठित कीटनाशक कम्पनी सेफेक्स केमिकल्स इंडिया लि. द्वारा गत दिनों इंदौर में वितरक और विक्रेता सम्मेलन का आयोजन किया गया , जिसमें कम्पनी के ग्रुप डायरेक्टर श्री एस के चौधरी ,जोनल मैनेजर श्री मनोहर सूर्यवंशी ,मैनेजर श्री महेश तिवारी ,श्री रामेश्वर राय सहित करीब 270 विक्रेतागण उपस्थित थे।

श्री चौधरी ने कम्पनी का परिचय देते हुए कहा कि सेफेक्स केमिकल्स भारतीय बहुराष्ट्रीय कम्पनी है ,जो विश्व के 20  देशों में कार्य कर रही है। कम्पनी का वार्षिक टर्नओवर 1600 करोड़ का है , जिसमें 600 करोड़ विदेश और 1000 करोड़ भारत का है। कम्पनी अपने गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के कारण ही विश्व की प्रतिष्ठित कंपनियों में शामिल हुई है। आज कम्पनी की 7 निर्माण  इकाइयां हैं, जिसमें सभी आधुनिक मशीनें और सॉफ्टवेयर हैं। 32 वर्ष की यात्रा के बाद जेसी ग्रुप ने यह मुकाम हासिल किया  है। आपने विक्रेताओं को कम्पनी की रीढ़ की हड्डी बताया और कहा कि हमें गर्व है कि हम किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद उपलब्ध करा रहे हैं। किसानों ने भारत को दुनिया का दूसरा बड़ा खाद्यान्न उत्पादक देश बना दिया है। हम मिलकर कार्य करेंगे तो निकट भविष्य में भारत विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

श्री सूर्यवंशी ने सभी विक्रेताओं को आगमन के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग से ही कम्पनी आज 37 करोड़ से 1600 करोड़ तक पहुँच पाई है। कम्पनी ने एक कारखाना इंग्लैंड में भी खोला है। कृषि में उन्नत तरीके अपनाकर आज मध्यप्रदेश अग्रणी है। गेहूं उत्पादन में पंजाब को भी पीछे छोड़ दिया है। किसानों को सम्मान मिले यही कम्पनी का लक्ष्य है। अंत में ,आभार प्रदर्शन श्री तिवारी ने किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com