Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

धनेशा क्रॉप साइंस की बिजनेस पार्टनर्स मीट संपन्न

छ: नए उत्पाद हुए लांच

02 मई 2026, छत्रपति संभाजी नगर: धनेशा क्रॉप साइंस की बिजनेस पार्टनर्स मीट संपन्न – धनेशा क्रॉप साइंस ने आगामी खरीफ सीजन के लिए गत दिनों  ‘संकल्प,  साथ मिलकर जीतने का  ‘ विषय पर आधारित  बिजनेस पार्टनर्स मीट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रबंध निदेशक श्री धर्मेश गुप्ता,पश्चिम क्षेत्र के व्यापार प्रमुख श्री अनिल खंडागले,  जोनल बिजनेस मैनेजर श्री अनिल खंडागले , सीनियर आरबीएम  श्री सुनील रासे, डिप्टी आरबीएम  श्री गणेश काशिद, विपणन प्रबंधक श्री मुकुल गुप्ता सहित क्षेत्र भर के 82 से अधिक वितरकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस कार्यक्रम में  वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए शीर्ष प्रदर्शन करने वाले साझेदारों को  पुरस्कार, उपहार और उपहार वाउचर देकर सम्मानित किया गया।

श्री धर्मेश गुप्ता ने कार्यक्रम के विषय के पीछे की दृष्टि साझा करते हुए सहयोगात्मक विकास और किसानों की समृद्धि बढ़ाने की साझा प्रतिबद्धता पर बल दिया। उन्होंने मथुरा (उत्तर प्रदेश) के कोसी में आगामी विनिर्माण संयंत्र की घोषणा भी की। श्री अनिल खंडागले ने प्रमुख व्यावसायिक जानकारियां प्रस्तुत की और क्षेत्रीय विकास की संभावनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम में धान, गन्ना, मक्का, सोयाबीन और विभिन्न बागवानी फसलों जैसी प्रमुख फसलों की आवश्यकताओं को पूरा करने छह नए उत्पादों मल्टी-डाइट, दुर्वा, दंडक, दर्पिता, डायग्राम और होरोस्कोप का शुभारंभ  भी किया गया। श्री मुकुल गुप्ता ने भारतीय किसानों को सहयोग देने के लिए नवाचार और उन्नत प्रौद्योगिकियों पर धनेशा के फोकस पर प्रकाश डाला।

ओपन माइक सेशन के दौरान, वितरकों ने कंपनी के उत्पाद की गुणवत्ता, पारदर्शी नीतियों, नैतिक दृष्टिकोण और मजबूत किसान-केंद्रित दर्शन की सराहना की। यह बैठक साझेदारी-आधारित विकास और साझा सफलता के सशक्त संदेश के साथ समाप्त हुई। जिसमें पूरी महाराष्ट्र टीम के प्रयासों की सराहना की गई।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें