Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

सुंद्रेल में साइटोजाइम का फील्ड डे सम्पन्न

इंदौर। विदेशी कम्पनी साइटोजाइम क्रॉप सॉल्यूशन प्रा.लि. द्वारा गत दिनों धार जिले के ग्राम सुंद्रेल में फील्ड डे का आयोजन किया गया। जिसमें कम्पनी के बिजनेस डायरेक्टर श्री आर. के. गोयल, बिजनेस मैनेजर डॉ. उमेश वर्मा, प्रोडक्ट मैनेजर श्री मुकेश पायल और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे। फील्ड डे का उद्देश्य अन्य किसानों को साइटोजाइम उत्पाद अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

श्री पायल ने कृषक जगत को बताया कि कम्पनी द्वारा सुंद्रेल के किसान श्री हेमंत सुखदेव पाटीदार के खेत पर फील्ड डे का आयोजन किया। जहां कम्पनी के अधिकारियों श्री गोयल और श्री वर्मा ने बड़ी संख्या में मौजूद किसानों को बताया कि कृषक श्री हेमंत ने गेहूँ की किस्म 235 की बुवाई से पहले कम्पनी उत्पाद एसडीएम से बीजोपचार किया था। बीज की मात्रा भी तुलनात्मक रूप से 60 के बजाय 40 किलो ही लगी।

इसके बाद कम्पनी के जैविक रसायन जिंक प्लेनटिग्रो का फसल पर 35 दिन के बाद एक बार और मेक्रीना का 70 दिन बाद दो बार स्प्रे किया गया। इस कारण गेहूं में बालियां भी ज्यादा लगी हैं और दाना भी पूरा भरा हुआ है। इसलिए अन्य किसान भी साइटोजाइम के उत्पादों का उपयोग करें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

वहीं किसान श्री हेमंत पाटीदार ने कृषक जगत को बताया कि 2 हेक्टेयर में गेहूँ और 3 हेक्टेयर में डॉलर चना ट्रैक्टर से बोया गया है। साइटोजाइम के दो जैविक रसायनों का उपयोग किया गया। इससे जहां गेहूं में बालियां अधिक लगी है, वहीं चने में हरापन होने के साथ ही चने के घेंटे भी ज्यादा लगे हैं। इससे चना 8 -9 क्विंटल प्रति बीघा और गेहूं 15 क्विंटल/बीघा उत्पादन होने का अनुमान है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें