कम्पनी समाचार (Industry News)

क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन लि. ने एफएमसी कॉर्पोरेशन के भारत के वाणिज्यिक कारोबार का किया अधिग्रहण

08 मई 2026, इंदौरक्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन लि. ने एफएमसी कॉर्पोरेशन के भारत के वाणिज्यिक कारोबार का किया अधिग्रहण –  क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन लिमिटेड ने एफएमसी कॉर्पोरेशन के भारत स्थित संपूर्ण वाणिज्यिक कारोबार के अधिग्रहण की घोषणा की है। यह सौदा 252 मिलियन अमेरिकी डॉलर में किया गया है। इस अधिग्रहण के बाद भारत में एफएमसी के कई प्रमुख फसल सुरक्षा ब्रांडों का व्यवसाय, विपणन एवं वितरण अब क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन द्वारा संचालित किया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार एफएमसी इंडिया का भारत में वार्षिक कारोबार लगभग 1800 करोड़ रुपये का माना जाता है। कृषि रसायन क्षेत्र में कंपनी की मजबूत उपस्थिति तथा प्रीमियम फसल सुरक्षा उत्पादों के कारण भारतीय बाजार में एफएमसी की विशेष पहचान रही है।इस समझौते के अंतर्गत एफएमसी इंडिया के फसल सुरक्षा व्यवसाय से जुड़े वाणिज्यिक परिचालन, बिक्री एवं विपणन गतिविधियां, ब्रांड लाइसेंसिंग अधिकार, भविष्य की वैश्विक पाइपलाइन तक पहुंच तथा विशेष सक्रिय अवयवों एवं उत्पादों के लिए आपूर्ति समझौते शामिल हैं।एफएमसी इंडिया के लोकप्रिय उत्पादों में कोराजन, बेनीविया, टुवेन्टा, वेरिमार्क, मार्शल, रोगोर, वेल्जो एवं लीजेंड शामिल हैं। वहीं भविष्य की उत्पाद पाइपलाइन में रेजोनेक्स, ज़ेडेलिस, वाइटग्रिस बोला तथा राइम जैसे उत्पाद शामिल बताए जा रहे हैं।

कंपनी ने बताया कि वर्ष 2018 में क्रिस्टल ने एफएमसी कॉर्पोरेशन से केवल चार ब्रांडों का अधिग्रहण किया था, जबकि वर्ष 2026 के इस नए समझौते के तहत भारत का संपूर्ण वाणिज्यिक कारोबार शामिल किया गया है।क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन के अनुसार यह अधिग्रहण भारत में कंपनी की स्थिति को और मजबूत करेगा, साथ ही किसानों को उन्नत फसल सुरक्षा समाधान एवं नई तकनीकों तक बेहतर पहुंच उपलब्ध कराने में मदद करेगा।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements