Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

कम खर्चे में अधिक उत्पादन देगा कोसाइड-3000

भारत सर्टिस ने प्रस्तुत किया अपना नया उत्पाद

4 अगस्त 2022, रायपुर ।  कम खर्चे में अधिक उत्पादन देगा कोसाइड-3000 – भारत सर्टिस एग्री साइंस लि. ने शिवरीनारायण में किसानों के बीच नवीन उत्पाद कोसाइड-3000 को प्रस्तुत किया, बीसीए के नए उत्पाद से किसानों को लाभ होगा।

यह कृषक समुदाय के प्रति बीसीए की दीर्घकालीन प्रतिबद्धता का एक और उदाहरण है इस अवसर पर 200 से अधिक किसानों ने भाग लिया। कोसाइड-3000 एलएलसी की तकनीक है जो मित्सुई एंड कंपनी लि. की एक समूह कंपनी है। उत्पाद यूएसए से आयात किया जा रहा है। कोसाइड- 3000 कवकनाशी में जैविक रूप से सक्रिय कॉपर आयनों की बहुत अधिक मात्रा होती है। जिसके कारण यह बीमारियों से बेहतर और लंबी अवधि तक सुरक्षा प्रदान करता है। विभिन्न फसलों में फंगस और बैक्टीरिया रोगों की श्रंृखला के खिलाफ प्रभावकारिता में वृद्धि की है कोसाइड-3000 में अद्वितीय डब्ल्यूडीजी फॉर्मूलेशन है जो बेहतर परिणामों के लिए उच्च सस्पेंसलिटी की गारंटी देता है।

यह कई प्रकार की फसलों में उपयोग किया जाता है जैसे सब्जियों में जीवाणु जनित बीमारियों व नींबू वर्गीय फसलों का केंकर, मिर्च में एंथ्रेक्नोज इत्यादि। कंपनी के अधिकारी रीजनल मैनेजर श्री राधेश्याम यादव, मार्केटिंग मैनेजर श्री गगन वर्मा एवं टेरिटरी मैनेजर श्री उज्ज्वल पटले ने सम्पूर्ण मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में केडिया कृषि केंद्र शिवरीनारायण से श्री दशरथ केडिया की विशेष उपस्थिति रही।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: डेयरी बोर्ड की कम्पनी अब दूध के साथ ही गोबर भी खरीदेगी

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें