Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

कॉर्टेवा एग्रीसाइंस ने एक नया कीटनाशक स्पैडिन™ लॉन्च किया

12 दिसम्बर 2023, नई दिल्ली: कॉर्टेवा एग्रीसाइंस ने एक नया कीटनाशक स्पैडिन™ लॉन्च किया – कृषि क्षेत्र में अग्रणी कॉर्टेवा एग्रीसाइंस ने एक नया कीटनाशक स्पैडिन™ (SpadinTM) 11.7% एससी (आइसोक्लास्ट™ एक्टिव) के लॉन्च की घोषणा की। जो कीट नियंत्रण के लिए एक अद्वितीय कीटनाशक हैं। इस कीटनाशक में व्यापक स्पेक्ट्रम गतिविधि और उत्कृष्ट अवशिष्ट नियंत्रण शामिल हैं।

यह एफिड्स को नियंत्रित करने और फसलों की सुरक्षा और उपज क्षमता को संरक्षित करने के लिए एक आदर्श कीटनाशक है।

स्पैडिन™ मौजूदा समय में गेहूं की फसल में उपयोग के लिए पंजीकृत है, लेकिन भविष्य में कपास, मूंग और सब्जियों के लिए भी इसको पंजीकृत किया जायेगा। इस कीटनाशक को फसल में पर्ण स्प्रे के रूप में लगाया जाता है। यह तरल और पानी में जल्दी घुलने वाले ग्रेन्युल फॉर्मूलेशन दोनों में उपलब्ध है। यह पर्यावरण अनुकूल कीटनाशक किसानों को उनकी फसलों की रक्षा करने और उनकी उत्पादकता और लाभप्रदता में सुधार करने में मदद करता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

स्पैडिन™ पारंपरिक कीटनाशकों से अलग तरीके से काम करता है। यह एफिड्स के संपर्क में आने पर तत्काल नियंत्रण प्रदान करता है। इससे स्वस्थ फसल और बेहतर उपज सुनिश्चित होती है। यह आधुनिक कीटनाशक एक नवीन रासायनिक वर्ग से संबंधित है जिसे सल्फोक्सिमाइन्स के नाम से जाना जाता है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

स्पैडिन™ सभी स्थितियों में लंबे समय तक चलने वाली सुरक्षा प्रदान करता हैं और एफिड्स पर स्थिर नियंत्रण सुनिश्चित करता है। यह एक टिकाऊ कृषि उत्पाद है जो स्वस्थ पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देता है। अपने अनुकूल पर्यावरणीय प्रोफ़ाइल के कारण कीटनाशक, मिट्टी में तेजी से नष्ट हो जाता है।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)