Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

कोरोमंडल इंटरनेशनल की प्राईड डीलर मीट

22 जुलाई 2022, रायपुर । कोरोमंडल इंटरनेशनल की प्राईड डीलर मीट – मुरुगप्पा ग्रुप की प्रमुख कंपनी कोरोमंडल इंटरनेशनल लि. (क्रॉप प्रोटेक्शन डिवीजन) की प्राईड डीलर मीट के अवसर पर कंपनी के बिजनेस हेड (क्रॉप प्रोटेक्शन डिवीजन) श्री भूपेन्द्र पटेल, जोनल मैनेजर श्री बी.एम. शुक्ला, मार्केटिंग मैनेजर (बायो डिवीजन) श्री विजय कोष्ठी, श्री पल्लव सरकार जोनल मैनेजर (फर्टिलाइजर डिवीजन) एवं श्री अवनीश सिंह (मार्केटिंग मैनेजर अॅपप्रोटेशन डिवीजन) सहित कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर उपस्थित थे।

श्री कोष्ठी ने कहा कि कोरोमंडल इसी ग्रुप की कंपनी है। कोरोमंडल हर वर्ष किसानों की आवश्यकतानुसार नए-नए अत्याधुनिक उत्पाद उपलब्ध कराती है। आगे भी कंपनी इसी तरह से उत्पाद उपलब्ध कराती रहेगी। उक्त अवसर पर श्री भूपेन्द्र पटेल एवं अन्य कंपनी अधिकारियों के द्वारा 4 नए उत्पाद लांच किए गए, जिनमें फेन्डाल प्लस, कैनिस्टर (कीटनाशक), ऑर्टेन सुपर (कीटनाशक) एवं प्रोप प्लस (फंगीसाइड) शामिल हैं। श्री पटेल ने फेन्डाल प्लस के बारे में बताया कि यह कंपनी का पेटेंटेड उत्पाद है जो धान में उपयोग किया जा सकता है। इसका उपयोग किसान स्टेम बोरर एवं लीफ फोल्डर के लिए कर सकते हैं। इसकी मात्रा 400 मिली प्रति एकड़ है।

उन्होंने बताया कि ऑर्टेन सुपर भी कंपनी का पेटेंटेड उत्पाद है जो एक कीटनाशक है। इसका उपयोग 400 ग्राम प्रति एकड़ के हिसाब से करना चाहिए। प्रोप प्लस के बारे में बताते हुए श्री पटेल ने कहा कि यह धान की फसल के लिए लाभदायक है। इसका फार्मुलेशन एसई है। इसकी मात्रा 200 से 280 मिली प्रति एकड़ है। प्रोप प्लस 100 मिली, 300 मिली, 500 मिली एवं 1 लीटर की पैकिंग में उपलब्ध है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कैनिस्टर के बारे में बताते हुए श्री पटेल ने कहा कि यह उत्पाद भी कंपनी का पेटेंटेड है। यह माईट की हर अवस्था पर प्रभावी एवं लम्बे समय तक असरकारक है। यह पौधे में हरापन भी लाता है साथ ही उपज वृद्धि में सहायक है। इसकी मात्रा 260 ग्राम प्रति एकड़ है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

उक्त अवसर पर श्री भूपेन्द्र पटेल ने कंपनी के मिशन, विजन एवं कंपनी पॉलिसी के बारे में जानकारी भी प्रदान की।

कंपनी के जोनल मैनेजर श्री शुक्ला ने उपस्थित विक्रेताओं का स्वागत करते हुए उन्हें इस व्यस्ततम समय में मीटिंग में आने के लिए धन्यवाद कहा साथ ही इसी तरह आगे भी बेहतर सहयोग बनाए रखने की उम्मीद जाहिर की। कार्यक्रम के अंत में कंपनी द्वारा बनाए गए विभिन्न कटेगरीज के अंतर्गत बेहतर प्रदर्शन करने वाले विक्रेताओं को अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया।

महत्वपूर्ण खबर: मध्यप्रदेश में कृषकों के लिए प्रमुख योजना – सामुदायिक पोषण (जैविक) उद्यान