Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

कोरामंडल इंटरनेशनल ने श्री शंकरसुब्रमण्यम को एमडी-सीइओ नियुक्त किया

08 अगस्त 2024, नई दिल्ली: कोरामंडल इंटरनेशनल ने श्री शंकरसुब्रमण्यम को एमडी-सीइओ नियुक्त किया – कोरामंडल इंटरनेशनल लि. ने श्री एस. शंकरसुब्रमण्यम को मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर  नियुक्त किया है। श्री शंकरसुब्रमण्यम न्यूट्रिएंट बिजनेस के कार्यकारी निदेशक थे आपने  7 अगस्त 2024 को  पद ग्रहण कर लिया है ।

श्री शंकरसुब्रमण्यम, एमडी-सीइओ, कोरामंडल इंटरनेशनल लि.

श्री शंकरसुब्रमण्यम के पास व्यापक अनुभव है और उन्होंने मुख्य वित्तीय अधिकारी और बिजनेस हेड के रूप में अपनी दक्षता साबित की है। उन्होंने मद्रास विश्वविद्यालय से गणित में स्नातक किया है और वे भारतीय लागत और प्रबंधन लेखाकार संस्थान के सदस्य हैं। इसके अलावा, उन्होंने 2009 में हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से एडवांस्ड मैनेजमेंट प्रोग्राम (AMP) पूरा किया है।

उनका मुरुगप्पा समूह के साथ संबंध 1993 से है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ई.आई.डी. पैरी (इंडिया) लि. में कॉर्पोरेट फाइनेंस में की थी, जहां विभिन्न भूमिकाओं में काम करने के बाद, 2003 में वे कोरामंडल इंटरनेशनल लिमिटेड से जुड़े। न्यूट्रिएंट सेगमेंट के बिजनेस हेड के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान श्री शंकरसुब्रमण्यम ने नैनो टेक्नोलॉजी और ड्रोन स्प्रेइंग सेवाओं सहित नए उत्पाद पोर्टफोलियो में विस्तार किया और खनन कार्यों में भी कदम रखा। वे फर्टिलाइजर एसोसिएशन ऑफ इंडिया, ट्यूनीशियन इंडियन फर्टिलाइजर एस.ए., ट्यूनीशिया, और फॉस्कोर (Pty) लिमिटेड, साउथ अफ्रीका के बोर्ड में भी हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com