Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

लॉकडाउन के दौरान सेंट्रल इन्सेक्टिसाइडस् बोर्ड ने भी वर्क फ़्रॉम होम किया

लॉकडाउन के दौरान सेंट्रल इन्सेक्टिसाइडस् बोर्ड ने भी वर्क फ़्रॉम होम किया

नई दिल्ली ।

लॉकडाउन अवधि के दौरान अधिकारियों द्वारा घर से ही कार्य करके प्रमाण पत्र जारी करने की सुविधा के लिए वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (वीपीएन) के माध्यम से केंद्रीय कीटनाशक बोर्ड और पंजीकरण समिति (सीआईबी और आरसी) के सचिवालय के क्राप (CROP) सॉफ्टवेयर का उपयोग करने का प्रयास किया गया है। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस नोट के मुताबिक़ इस प्रयास ने अग्रो केमिकल्र्स निर्माताओं के लिए आवश्यक केमिकल्स , रॉ मटेरियल से संबंधित पंजीकरण प्रमाणपत्र जारी करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और इससे किसानों को समय पर कीटनाशकों की उपलब्धता सुनिश्चित हो रही है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

अब तक की अवधि के दौरान, सीआईबी एण्ड आरसी ने विभिन्न रसायनों के 1.25 लाख मीट्रिक टन से अधिक के आयात के लिए 33 आयात परमिट जारी किए हैं। कीटनाशकों के निर्यात को सुविधाजनक बनाने के लिए 189 निर्यात प्रमाण पत्र भी जारी किए गए हैं। कीटनाशकों के स्वदेशी निर्माण की सुविधा के लिए विभिन्न श्रेणियों में 1263 रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें