Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

बॉयर क्रॉप साइंस की मैत्रीवन डीलर मीटिंग

25 अगस्त 2022, रायपुर । बॉयर क्रॉप साइंस की मैत्रीवन डीलर मीटिंग – पौध संरक्षण रसायन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी बॉयर क्रॉप साइंस लि. द्वारा विगत दिनों मैत्रीवन डीलर मीटिंग का आयोजन किया गया। साथ में कंपनी द्वारा न्यू प्रोडक्ट ‘वायेगो’ की लांचिंग भी की गई। इस लांचिंग समारोह में छ.ग. के डीलर एवं डिस्ट्रीब्यूटरों ने भाग लिया।

उक्त अवसर पर कंपनी के श्री इंद्रनिल सेन (सेल्स केपिबिलिटी लीड), डॉ. सुधांशु मिश्रा (एमडी लीड ईस्ट एंड नेपाल), श्री हरिन्दर बिष्ट (कार्मशियल मैनेजर रायपुर सीए), श्री संजय सिंह (सीएएम रायपुर सीए) (कम्बैन एक्टिवेशन मैनेजर), श्री राजेश दुबे (मार्केट डवलपमेंट कोर्डिनेटर), श्री राजेश पाटिल (मार्केट डवलपमेंट एग्रोनोमिस्ट बिजिनेस पार्टनर) उपस्थित थे।

बॉयर ने अपने आरएंडडी सेंटर से एक नये उत्पाद ‘वायेगो’ विकसित किया है। जिसमें टेट्रानिलीप्रोल, विश्व भर में इसे सभी लेपिडोस्टेरस, कोलिओस्टेरन्स डिस्टेरन और धान, मक्का, सोयाबीन, सब्जियों, फल और दालों जैसी विभिन्न फसलों पर असरदार रूप से इस्तेमाल किया जा रहा है। यह उत्पाद खासकर चबाने वाले कीटों से फसलों को पूर्णरूप से सुरक्षा प्रदान करने में वायेगो किसानों की मदद करता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

बॉयर का यह उत्पाद खासकर धान की फसल में लगने वाली बीमारी जैसे- तना छेदक और पत्ता लपेटक को नियंत्रण करने के लिए इस अत्याधुनिक कीटनाशक को बाजार में उतारा है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

‘वायेगो’ कीटों पर असरदार और लम्बे समय तक नियंत्रण करता है। जिससे किसान भाईयों का समय और पैसा दोनों बचता है। इसके उपयोग से धान की फसल में कंसो और बालियों को सुरक्षित रख किसान की उपज बढ़ाने में मदद करता है।

महत्वपूर्ण खबर:प्रदेश के कुछ जिलों में कहीं -कहीं भारी वर्षा और बिजली गिरने की संभावना