राज्य कृषि समाचार (State News)कम्पनी समाचार (Industry News)

बूम फ्लावर: नई पीढ़ी का पौध विकास नियामक

24 अगस्त 2025, इंदौर: बूम फ्लावर: नई पीढ़ी का पौध विकास नियामक – देश की प्रतिष्ठित कम्पनी देवी क्रॉप साइंस प्रा लि का बूम फ्लावर, नई पीढ़ी का ऐसा पौध विकास नियामक है , जिसे भारत सरकार के  सेन्ट्रल इंसेक्टिसाइड  ब्यूरो (सीआइबी ) द्वारा पंजीकृत किया गया है। बूम फ्लावर फसलों की सभी अवस्थाओं  के लिए  उपयुक्त है। यह उपज बढ़ाने में सहायक होता है।

कम्पनी के उप महाप्रबंधक श्री जी के भगत  ने बताया कि बूम फ्लावर अति उत्तम  फूलोत्तेजक है।जिसमें  नाइट्रोबेंजीन 20 % ई डब्ल्यू होता है। यह  सभी फसलों में पौधों के विकास के साथ ही शक्तिवर्धक और उपज वर्धक उत्पाद है। जो उत्कृष्ट उपज देने में सहायक होता है। अपनी गुणवत्ता के कारण   बूम  फ्लावर गत दो दशकों से देश और विदेश में  विश्वसनीय ब्रांड बना हुआ है। देवी क्रॉप साइंस ऐसी पहली कम्पनी है जिसने बूम फ्लावर को भारत में पीजीआर के रूप में पंजीकृत किया है। सीआइबी  से अनुमति प्राप्त इस उत्पाद के विक्रय में कोई परेशानी नहीं है।  बूम फ्लावर के इस्तेमाल से पौध विकास को एक नया आयाम मिलता है और अच्छी उपज प्राप्त होती है।  

श्री भगत ने किसानों से अपील की है कि वे देवी क्रॉप साइंस के उत्पादों से मिलते -जुलते नाम वाले उत्पाद कभी न खरीदें और हमेशा कम्पनी के असली और गुणवत्ता वाले उत्पाद ही खरीदें, जिन्हें सीआइबी से अनुमति प्राप्त है। किसान कृषि उत्पाद की खरीदी में सावधानी रखें।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com

Advertisements