Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

बेस्ट एग्रो लाइफ की बेस्ट बंधन डीलर मीट संपन्न

10 मई 2025, इंदौर: बेस्ट एग्रो लाइफ की बेस्ट बंधन डीलर मीट संपन्न – देश की प्रतिष्ठित कंपनी  बेस्ट एग्रो लाइफ लि. द्वारा गत दिनों इंदौर में बेस्ट बंधन डीलर मीट का आयोजन किया गया , जिसमें कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री विमल अलावधी, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री सतीश मल्होत्रा, सीनियर जनरल मैनेजर श्री हेमंत शेलार , नेशनल मार्केटिंग मैनेजर श्री अशोक, जोनल सेल्स मैनेजर श्री दिग्विजय सिंह राठौर , फील्ड  मार्केटिंग  मैनेजर श्री अनुराग शर्मा,एएसएम   श्री नीतीश यादव, ( इंदौर ) एएसएम श्री सचिन चौहान ( खरगोन ),एएसएम श्री नितिन पाटीदार (भोपाल ), आरएसएम श्री सौरभ भटनागर (गुना ) एवं  मप्र की टीम सहित 120 डीलर शामिल हुए। कार्यक्रम में कम्पनी उत्पाद  फेटाजेन, शॉट डाउन और बेस्टमैन लांच किए गए।  

श्री अलावधी ने कहा कि  किसान का बेटा होने से किसानों की समस्याओं को समझता हूं, इसीलिए  हमारे द्वारा ऐसे उत्पाद बनाए जाते हैं , जिनसे किसानों को अधिक उत्पादन मिले। उत्पादों की बिक्री में आपके सहयोग से ही कम्पनी इस मुकाम पर खड़ी है। चीन में खेती की ज़मीन हमसे कम होने के बाद भी  वहां उत्पादन अधिक  होने का कारण विज्ञान और उन्नत तकनीक का प्रयोग करना है।  हमारी कम्पनी भी इस दिशा में कार्य कर रही है। आर एन्ड डी पर कार्य चल रहा है। विभिन्न फसलों के लिए 144 प्रोडक्ट पर अनुसंधान जारी है। पेटेंट होते ही आपको हर साल 3 -4  प्रोडक्ट मिलते रहेंगे।  वर्तमान में कम्पनी का टर्न ओवर 2 हज़ार करोड़ का है , जिसे अगले 4 सालों में 5  हज़ार करोड़ तक ले जाने का लक्ष्य रखा है। जल्द ही बेस्ट एग्रो ग्रुप दुनिया का ऐसा पहला ग्रुप  बनेगा जो यहां निर्मित उत्पाद विश्व के  कई  देशों को पहुंचाएगा । कम्पनी द्वारा विस्तार के तहत अगले 5 सालों में भारत में 2 हज़ार करोड़ रु निवेश किया जाएगा।

श्री शेलार ने  बताया  कि  बेस्ट एग्रो लाइफ कंपनी 1992 में स्थापित की गई थी। बीते 33 साल में कम्पनी ने आपके सहयोग से खूब तरक्की की है। आपने कम्पनी के अनुसंधान कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि कम्पनी के 10 प्रोडक्ट को पेटेंट मिला है और 144 उत्पादों पर कार्य चल रहा है। कम्पनी की कोशिश रहती है कि अच्छे उत्पादों से किसानों को अच्छा उत्पादन मिले।  आपने तीन नए उत्पादों   फेटाजेन, शॉट डाउन और बेस्टमैन की विशेषताओं से भी अवगत कराया। वहीं  श्री राठौर ने कम्पनी के कार्यों एवं भविष्य की कार्य योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला और कहा कि बेस्ट एग्रो लाइफ अपनी सहयोगी कंपनियों  बेस्ट क्रॉप साइंस प्रा लि ,सीडलिंग्स और कश्मीरी केमिकल के साथ मिलकर कार्य करती है। बेस्ट एग्रो लाइफ को मप्र में टॉप टेन में रहने का अवार्ड भी मिल चुका है। कम्पनी ने उत्पादों के निर्माण में अपने नाम ‘बेस्ट’  को बरकरार रखा है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com