Ad DesktopAd TabletAd Mobile
सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना, इच्छुक व्यक्ति करें आवेदन

27 दिसम्बर 2022, मंदसौर: राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना, इच्छुक व्यक्ति करें आवेदन – उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी ने बताया कि राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना अंतर्गत भारत सरकार के मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के अधीन पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा राष्ट्रीय गोकुल मिशन अंतर्गत ब्रीड मल्टीप्लीकेशन फार्म की स्थापना की जाना है, जिसका मुख्य उद्देश्य पशुपालकों को अच्छी अनुवांशिक गुणों की कलोर/पाडी (हीफर) सुगमता से उपलब्ध हो सकें।

ब्रीड मल्टीप्लीकेशन फार्म अंतर्गत उच्च अनुवांशिक गुणों के 200 भारतीय नस्ल गाय/भैसं (गिर, साहीवाल, विदेशी संकर नस्ल, जर्सी,एच,एफ./मुर्रा, जाफरवादी) की प्रक्षेत्र की स्थापना हेतु शेड निर्माण, उपकरण तथा उक्त  नस्लों  के संरक्षण एव क्रय हेतु लगभग 4.50 करोड की आवश्यकता होगी, जिसमें से 50 प्रतिशत सब्सिडी भारत सरकार द्वारा दी जावेगी। पात्र इच्छुक हितग्राही राष्ट्रीय गोकुल मिशन की विस्तृत दिशा  निर्देशों  के लिये विभाग की web site- www.dahd.nic.in  पर जाएं   तथा अपने प्रकरण तैयार कर पशुपालन एवं डेयरी विभाग मंदसौर को जमा करावें ।

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (26 दिसम्बर 2022 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें