Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

मध्यप्रदेश में कृषि उपज मंडियों में किसानों को 5 रुपये में भोजन

06 फ़रवरी 2025, भोपाल: मध्यप्रदेश में कृषि उपज मंडियों में किसानों को 5 रुपये में भोजन –  मध्यप्रदेश सरकार किसानों के कल्याण के लिए नई योजनाओं पर जोर दे रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार कृषि और किसानों से जुड़ी विभिन्न योजनाओं को अमल में ला रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ज्ञान (GYAN) से प्रेरित होकर सरकार ने चार प्रमुख मिशनों पर काम करने की घोषणा की है।

कृषक जीवन कल्याण योजना: किसानों के लिए वित्तीय सहायता

मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना के तहत किसानों को विभिन्न परिस्थितियों में वित्तीय सहायता दी जाती है। योजना में आंशिक अपंगता की स्थिति में 50,000 रुपये, स्थायी अपंगता पर 1 लाख रुपये और मृत्यु पर 4 लाख रुपये की राशि दी जाती है। इसके अतिरिक्त अंतिम संस्कार के लिए भी 4,000 रुपये की सहायता राशि दी जाती है।

मंडी हम्माल एवं तुलावटी सहायता योजना

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में काम करने वाले हम्माल और तुलावटियों के लिए विशेष योजना लागू की गई है। इस योजना में प्रसूति सहायता, विवाह सहायता, छात्रवृत्ति, चिकित्सा खर्च, दुर्घटना में अपंगता सहायता और अंत्येष्टि सहायता जैसी सुविधाएँ शामिल हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

यह योजना उन हम्माल और तुलावटियों के लिए है, जो 18 से 55 वर्ष की उम्र में मंडी समिति के अनुज्ञप्तिधारी हैं। योजना में पात्र व्यक्ति को हर साल 1,000 से 2,000 रुपये तक अंशदान जमा करना होगा, और 60 वर्ष की उम्र पूरी करने या आकस्मिक मृत्यु/स्थायी अपंगता की स्थिति में लाभ दिया जाएगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश की मंडियों में प्रत्येक वर्ष नर्मदा जयंती और बलराम जयंती के अवसर पर लॉटरी के जरिए किसानों को पुरस्कृत किया जाता है। बड़े पुरस्कारों में 35 एचपी का ट्रैक्टर और अन्य श्रेणियों में 50,000 रुपये तक के कृषि यंत्र शामिल हैं। इसके अलावा 1,000 से 21,000 रुपये तक की नगद राशि भी पुरस्कार स्वरूप दी जाती है।

5 रुपये में भोजन थाली योजना

राज्य की 257 कृषि उपज मंडियों में किसानों को 5 रुपये में भोजन थाली उपलब्ध कराने की योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत किसानों को 6 पूड़ी/रोटी, दाल और सब्जी का भोजन मिलेगा।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com